SECL Recruitment: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने 1055 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन के पद शामिल है. इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि अलग अलग पदों के लिए डिप्लोमा, माइनिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से जुड़ी योग्यता और जरूरी सर्टिफिकेट मांगे गए हैं. उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. बता दें कि इस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 14 मई 2026 है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
इन-इन पदों पर निकली भर्ती
SECL द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, रिक्तियों का विवरण कुछ इस प्रकार है.
माइनिंग सरदार (T&S Grade C): 577 पद
सर्वेयर (माइनिंग): 43 पद
असिस्टेंट फोरमैन- 435 पद
इन सभी पदों पर भर्ती के माध्यम से SECL अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और खदानों में सुरक्षा मानकों को और भी मजबूत करने का लक्ष्य रख रही है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें. उम्मीदवारों को अपना आवेदन SECL की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in के माध्यम से ही ऑनलाइन जमा करना होगा.
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 मई 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 14 मई 2026
आवेदन कैसे करें?
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं.
2. होमपेज पर 'Careers' सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें.
4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
5. फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक सर्टिफिकेट अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. इसमें कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को कोल इंडिया के नियमों के अनुसार ग्रेड-सी का वेतनमान मिलेगा, जिसमें बेसिक पे के साथ-साथ डीए, एचआरए और कोयला खदानों में मिलने वाले विशेष भत्ते भी शामिल होंगे जोकी 47,330 है.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT









