यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट आउट, 41424 युवाओं का हुआ चयन, जानें परिणाम देखने का आसान तरीका

आशीष श्रीवास्तव

• 02:11 PM • 04 Oct 2026

UP Home Guard Result: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस मेगा भर्ती में कुल 41,424 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. जिन उम्मीदवारों का यूपी होमगार्ड के लिए चयन हुआ है. उनकी जिलेवार लिस्ट जारी कर दी गई है.

UP Tak
Google CTA

UP Home Guard Result: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस मेगा भर्ती में कुल 41,424 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. जिन उम्मीदवारों का यूपी होमगार्ड के लिए चयन हुआ है. उनकी जिलेवार लिस्ट जारी कर दी गई है. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकर अपना नाम चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने 18 नवंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन शुरू किया था. इस भर्ती में कुल 25 लाख 32 हजार 196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इसके बाद प्रदेश के 74 जिलों में लिखित परीक्षा कराई गई थी. जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट पास किया था. उनकी फाइनल लिस्ट जारी हो गई है. 

74 जिलों में हुई थी परीक्षा

होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में आयोजित की गई थी. परीक्षा कुल 6 पालियों में कराई गई थी. लिखित परीक्षा के बाद 1 लाख 7 हजार 221 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया गया था.

दस्तावेजों की जांच और PST की प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त के बीच पूरी हुई थी. इसके बाद अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की गई. पूरी चयन प्रक्रिया के बाद अब 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.hgupexam2025.com/hg25finalresults/loginpage.aspx

इसके अलावा लिखित परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे. अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना स्कोर देख सकते हैं.

2011 में हुई थी आखिरी भर्ती

उत्तर प्रदेश में इससे पहले होमगार्ड की आखिरी बड़ी भर्ती 2011 में मायावती सरकार के दौरान हुई थी. यह भर्ती जिला स्तर पर कराई गई थी. इसके बाद होमगार्ड विभाग में कोई बड़ी भर्ती नहीं हुई थी.

2018 की भर्ती हुई थी रद्द

2018 में भाजपा सरकार के दौरान होमगार्ड भर्ती हुई थी. लेकिन यह भर्ती भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से रद्द हो गई थी. तब भ्रष्टाचार के मामले में तत्कालीन जिला कमांडेंट को सस्पेंड किया गया था. इसके बाद से होमगार्ड विभाग में कोई भर्ती नहीं हुई थी.

यह भी पढ़ें: UPSSSC ने खेल विभाग के 108 पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास को मौका, ₹112400 तक हर महीने मिलेगी सैलरी