पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे पर CM योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों से संवाद और घायलों के इलाज को लेकर दिए सख्त निर्देश

यूपी तक

• 11:33 AM • 04 Oct 2026

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

CM Yogi

CM Yogi

Google CTA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. साथ ही घायलों को बेहतर और समुचित उपचार उपलब्ध कराने को कहा है.

यह भी पढ़ें...

परिजनों से संवाद कर हर संभव मदद के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरतने और घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है.

योगी बोले- जनहानि अत्यंत दुःखद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे को लेकर लिखा कि सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है. उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकारियों को परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना की.