योगी सरकार ने बदला भदोही जिले का नाम, अब कहलाएगा संत रविदास नगर

आशीष श्रीवास्तव

• 07:56 PM • 04 Oct 2026

Bhadohi name change: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले को लेकर एक बहुत बड़ा ऐलान किया है. अब भदोही की पहचान 'संत रविदास नगर' के नाम से होगी. भदोही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने यह घोषणा की है.

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath (File Photo)

Google CTA

Bhadohi name change: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले को लेकर एक बहुत बड़ा ऐलान किया है. अब भदोही की पहचान 'संत रविदास नगर' के नाम से होगी. भदोही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने यह घोषणा की है. इस मौके पर उन्होंने 2017 से पहले की सरकारों पर तीखा हमला बोला और कहा कि पहले प्रदेश में सिर्फ दंगे, गुंडागर्दी और माफियाराज का बोलबाला था. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने यूपी में आ रहे 50 लाख करोड़ रुपये के भारी निवेश और भदोही के मशहूर कालीन उद्योग की जमकर तारीफ की है.

यह भी पढ़ें...

अब संत रविदास नगर होगा भदोही

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा है कि भदोही को अब संत रविदास नगर के तौर पर जाना जाएगा. आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री ने यह बात कही है. इससे पहले 29 जुलाई 2026 को भी उन्होंने जिले का नाम बदलने को लेकर ऐसा ही बयान दिया था.

'माफिया खुली जीप में नहीं घूमते'

सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा है कि 2017 से पहले प्रदेश में हमेशा अराजकता और कर्फ्यू का माहौल बना रहता था. लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. आज के समय में कोई भी माफिया खुली जीप में बैठकर पिस्टल नहीं लहरा सकता है. अब कोई भी किसी व्यापारी या बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत नहीं कर सकता है.

कारीगरों की परेशानी और अफसरशाही

मुख्यमंत्री ने कालीन उद्योग से जुड़े कारीगरों का पुराना दर्द भी साझा किया है. उन्होंने बताया कि पहले कारीगरों को न तो ठीक से बिजली मिलती थी और न ही अच्छी सड़कें थीं. उन्होंने कहा कि पहले कारीगरों को जो थोड़ी बहुत सरकारी मदद मिलती थी, वह अफसरशाही की भेंट चढ़ जाती थी. तकनीक और अच्छे बाजार की कमी के कारण छोटे कारोबारियों और कारीगरों को काफी नुकसान उठाना पड़ता था.

यूपी को मिले भारी निवेश प्रस्ताव

प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं. इसमें से 15 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी भी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि जल्द ही 7.5 लाख करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी.

नए संसद भवन में बिछी कालीन

सीएम योगी ने भदोही के विश्व प्रसिद्ध कालीन उद्योग की जमकर तारीफ की है. उन्होंने पूरे गर्व के साथ बताया कि जब देश के नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ था, तो वहां भदोही के कारीगरों द्वारा बनाई गई कालीन ही बिछाई गई थी. यह पूरे जिले और वहां के कालीन उद्योग के लिए बहुत बड़ी पहचान और सम्मान की बात है.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के साथ पति को देख भड़की पत्नी, कार के बोनट पर लटकी... मयंक ने कई KM तक दौड़ा दी गाड़ी, फिर बीच सड़क पर पीटा!