UP Weather: कल यूपी में छाएगा घना कोहरा, 22 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी, जानें अपने शहर का AQI

अभय राठौर

• 05:31 PM • 15 Nov 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर को 22 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है. वहीं कई शहरों में AQI खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है.

 Uttar Pradesh Weather

Uttar Pradesh Weather

Google CTA

UP Weather: नवंबर का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है, यूपी में ठंड भी ठीक उसी तरह अपने पैर पसार रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे को लेकर लगातार येलो अलर्ट जारी कर रही है. अब मौसम विभाग ने कल यानी 16 नवंबर के लिए ताजा अपडेट जारी कर दिया है. कल प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. हालांकि अब बारिश का दौर थम चुका है. जिसके चलते मौसम सूखा रहेगा. वहीं अगर तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है. जिससे ठंड का अनुभव बढ़ जाएगा. इसके साथ ही आज राज्य के कई शहरों में वायु गुणवत्ता (AQI) भी खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है. जिसकी पूरी लिस्ट नीचे खबर में दी गई है.

यह भी पढ़ें...

घने कोहरे के लिए जारी 'येलो अलर्ट'

मौसम विभाग के अनुसार कल 16 नवंबर 2026 को पूरे यूपी में बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि बारिश के इतर अब प्रदेश में कोहरे की चादर बिछने लगी है. कल सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने के कारण कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा.

मौसम विभाग ने सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ जिलों में घने कोहरे के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है.

यह भी पढ़ें: यूपी के युवाओं को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 50 हजार स्टूडेंट्स को मिले टैबलेट

तापमान में आएगी भारी गिरावट

IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी का असर बढ़ने वाला है. अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है. लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी. तापमान के इस भारी बदलाव के कारण सूबे में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: यूपी के युवाओं को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 50 हजार स्टूडेंट्स को मिले टैबलेट

प्रदेश के शहरों की वायु गुणवत्ता

15 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में प्रदूषण और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर इस प्रकार दर्ज किया गया है.