UP Weather: उत्तर प्रदेश में कल 15 नवंबर को हल्की बारिश के साथ घना कोहरा छाने का अनुमान है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई है. बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए कल घरों ने बाहर निकलने से पहले गरम कपड़े पहनें और बारिश के पानी में भीगने से बचने की सलाह दी जाती है. हालांकि मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक कल पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य और साफ रहेगा. इस क्षेत्र में कोहरे का प्रकोप देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में आसमान से गिरने वाली ठंडी बूंदें सता सकती हैं.
ADVERTISEMENT
पश्चिमी और पूर्वी यूपी का मौसम
मौसम विभाग ने ताजा अपडेट के मुताबिक कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के कई संभागों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी बहुत संभावना है. वहीं दूसरी ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन वहां भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें! अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्या है I.N.D.I.A. गठबंधन का पूरा प्लान
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जिन जिलों में बारिश और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. उनमें सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, सम्भल, रामपुर, अलीगढ़, बदायूँ और बरेली शामिल हैं. इन सभी जिलों के लोगों को मौसम के बदलाव को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें! अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्या है I.N.D.I.A. गठबंधन का पूरा प्लान
घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी
प्रशासन और मौसम विभाग ने जिन जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. उनमें मुख्य रूप से अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद जिले शामिल हैं. सुबह के समय इन इलाकों में दृश्यता कम हो सकती है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें! अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्या है I.N.D.I.A. गठबंधन का पूरा प्लान
आने वाले दिनों का तापमान
मौसम के तापमान को लेकर राहत या बदलाव की बात करें तो अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे ठंड अपना असर दिखाएगी, फिर दिन में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें! अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्या है I.N.D.I.A. गठबंधन का पूरा प्लान
ADVERTISEMENT











