दीपावली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने हज़रत निज़ामुद्दीन से झांसी के लिए चलाई त्योहर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइमटेबल

अभय राठौर

04 Oct 2026 (अपडेटेड: 04 Oct 2026, 05:08 PM)

Diwali Special Train: दिवाली पर दिल्ली से झांसी जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच यह मेमू ट्रेन 5 से 8 नवंबर 2026 तक चलेगी और 16 स्टेशनों पर रुकेगी.

UP Tak
Google CTA

Diwali Special Train: भारतीय रेलवे ने दीपावली के त्योहार पर दिल्ली से झांसी जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है. जिन यात्रियों का टिकट कंफर्म नहीं हुआ है, उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने हज़रत निज़ामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के लिए खास मेमू फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन संख्या (04412/04411) 5 नवंबर 2026 से लेकर 8 नवंबर 2026 तक दोनों दिशाओं से चलेगी. यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान कुल 16 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को त्योहार पर घर जानें में आसानी होगी. 

यह भी पढ़ें...

निज़ामुद्दीन से झाँसी जाने का समय

गाड़ी संख्या 04412 हज़रत निज़ामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के लिए चलेगी. यह ट्रेन 05, 06 और 07 नवंबर 2026 को शाम 07:25 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से रवाना होगी. रात भर का सफर तय करने के बाद यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन सुबह 05:30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी.

झाँसी से निज़ामुद्दीन लौटने का समय

गाड़ी संख्या 04411 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से हज़रत निज़ामुद्दीन के लिए चलेगी. यह ट्रेन 06, 07 और 08 नवंबर 2026 को सुबह 06:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से चलेगी. अपना सफर पूरा करने के बाद ट्रेन शाम को 05:20 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन पर पहुंच जाएगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

हज़रत निज़ामुद्दीन से झाँसी के बीच यह मेमू फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. रास्ते में यह ट्रेन फरीदाबाद, पलवल, होडल, कोसीकलां, छाता, मथुरा जंक्शन, फराह, राजा की मंडी, आगरा कैंट, जाजऊ, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, सोनागिर और दतिया स्टेशनों पर ठहरेगी.

यहां से करें अपनी टिकट बुकिंग

यात्रियों को टिकट बुक करने या ट्रेन के समय की अधिक जानकारी के लिए परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन की टिकट बुकिंग करने और इसकी पूरी समय सारणी जानने के लिए यात्री 'RailOne' ऐप का उपयोग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 5 लाख का इनामी शूटर 3 साल से था फरार... उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के शूटर अरमान की लोकेशन आई सामने