उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में कल कैसा रहेगा मौसम? IMD की ताजा रिपोर्ट में सामने आई वेदर की पूरी जानकारी

यूपी तक

• 05:57 PM • 02 Oct 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम आज की तरह कल भी सामान्य रहने वाला है. पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद राज्य में बारिश का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. 3 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से शुष्क और सूखा रहेगा.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम आज की तरह कल भी सामान्य रहने वाला है. पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद राज्य में बारिश का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 3 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से शुष्क और सूखा रहेगा. IMD ने राज्य के 75 जिलों के लिए किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, बारिश का दौर थमने से तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग ने बताया की दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम को लेकर अच्छी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर को इस इलाके बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम पूरी तरह से सूखा रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए आप आसानी से बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं.

पूर्वी यूपी में भी बारिश के कोई आसार नहीं

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कल 3 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. पूर्वी यूपी के किसी भी जिले में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. इस इलाके के लिए भी मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

आने वाले दिनों का मौसम

आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल जाएगा.  4 और 5 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहने वाला है. 6 और 7 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके बाद 8 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम फिर से सूखा हो जाएगा, लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है.

तापमान में होगा बदलाव?

बारिश का मौसम खत्म होते ही तापमान में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद फिर से उतनी ही गिरावट देखने को मिलेगी. 

रात के समय महसूस होने वाले न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों के दौरान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: UP में अजय राय की जगह इस नेता को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की कमान, सोशल इंजीनियरिंग का नया फॉर्मूला तैयार!