UP Weather: उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश और बादलों की आवाजाही के बाद अब अक्टूबर की शुरुआत राहत भरी रहने वाली है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. 1 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी हिस्से के लिए आंधी, बारिश या बिजली गिरने जैसी कोई चेतावनी जारी नहीं की है. आईएमडी की गाइडलाइन के अनुसार पूरा प्रदेश ग्रीन अलर्ट की श्रेणी में है यानी किसी विशेष सतर्कता या कार्यवाही की आवश्यकता नहीं है.
ADVERTISEMENT
पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश का हाल
पश्चिमी यूपी के जिलों में 1 अक्टूबर को बारिश या बादलों की गड़गड़ाहट का कोई अनुमान नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे पश्चिमी संभाग में मौसम पूरी तरह ड्राई बना रहेगा. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी सितंबर के अंतिम दिनों में हुई बौछारों के बाद 1 अक्टूबर को मौसम साफ हो जाएगा. पूर्वांचल के तमाम जिलों में भी मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8-10 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी. जबकि न्यूनतम तापमान में भी अगले तीन दिनों में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.
किसानों और आम जनजीवन के लिए क्या है खास?
मौसम के शुष्क होने से खरीफ फसलों (धान, मक्का, बाजरा आदि) की कटाई और सुखाने के काम में तेजी आएगी. इसके अलावा, जलभराव या खराब मौसम के कारण यातायात में होने वाली रुकावटें खत्म होंगी और आम जनजीवन पूरी तरह सुचारू रूप से चलेगा.
ADVERTISEMENT











