नोएडा में 1 अक्टूबर से बदल गया पेट्रोल-डीजल भरवाने का नियम, वैध PUCC के बिना नहीं मिलेगा ईंधन

भूपेंद्र चौधरी

• 04:47 PM • 01 Oct 2026

Noida Petrol Diesel Rule: नोएडा और गौतमबुद्धनगर में 1 अक्टूबर 2026 से बिना वैध PUCC वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस व्यवस्था का असर पहले दिन से ही पेट्रोल पंपों पर दिखाई देने लगा है.

UP Tak
Google CTA

Noida Petrol Diesel Rule: नोएडा और गौतमबुद्धनगर में 1 अक्टूबर 2026 से बिना वैध PUCC वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस व्यवस्था का असर पहले दिन से ही पेट्रोल पंपों पर दिखाई देने लगा है. पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पंप पर जा रहे लोगों के वाहनों का पहले PUC यानी प्रदूषण प्रमाणपत्र चेक किया जा रहा है. इसके बाद ही उन्हें ईंधन दिया जा रहा है. पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए वाहन का नंबर डालकर PUC की वैधता जांच रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक,  नियम लागू होने के पहले दिन कई वाहन चालकों को इस नियम के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी. कुछ लोगों को पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद ही पता चला कि अब ईंधन भरवाने से पहले PUC की जांच की जा रही है. वहीं, कुछ वाहन चालक ऐसे भी थे, जिन्हें इस नई व्यवस्था के लागू होने की जानकारी पहले से ही थी और वह वैध PUC के साथ पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने के लिए पहुंचे थे. 

पेट्रोल से पहले PUC जांच

हमारी टीम ने गुरुवार को नोएडा के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर इस नई व्यवस्था का जायजा लिया है. इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के जरिए वाहनों का PUC चेक करते हुए देखा गया है. कर्मचारी ऐप में वाहन का नंबर डालकर यह देख रहे थे कि उसका प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध है या नहीं है.

यानी अब पेट्रोल पंप पर केवल पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा. इससे पहले वाहन के PUC की वैधता भी देखी जाएगी. जिन वाहनों का PUC वैध है, उन्हें ईंधन दिया जा रहा है. वहीं, बिना वैध PUC वाले वाहन चालकों को वापस भेजा जा रहा है.

ऐप में सर्वर की परेशानी भी दिखी

नई व्यवस्था के पहले दिन मोबाइल ऐप में सर्वर की दिक्कत भी सामने आई है. इसके कारण कुछ वाहनों के PUC की जांच करने में परेशानी हुई. हालांकि, पेट्रोल पंप कर्मचारी इसके बावजूद ऐप के जरिए जांच करने की कोशिश करते रहे.

पहले दिन की ग्राउंड स्थिति में यह भी सामने आया है कि नई व्यवस्था को लेकर वाहन चालकों के बीच अभी पूरी जानकारी नहीं है. कुछ लोग नियम से परिचित थे, जबकि कुछ लोगों को पेट्रोल पंप पहुंचने के बाद ही पता चला कि ईंधन भरवाने से पहले PUC भी चेक किया जा रहा है.

कुछ चालकों को नहीं थी जानकारी

पेट्रोल पंप पर पहुंचे बाइक चालक याकूब खान ने बताया कि उनका PUC चेक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले से ही अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन करवाया हुआ है. याकूब को यह जानकारी नहीं थी कि अब पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने से पहले PUC की जांच की जाएगी.

याकूब खान ने बताया कि उन्हें इस नई व्यवस्था के बारे में जानकारी पहले से नहीं थी. उन्हें आज पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद इसके बारे में पता चला है. उन्होंने कहा है कि आगे से वह इस बात का ध्यान रखेंगे. उनकी बात से यह साफ हुआ कि पहले दिन कई वाहन चालक ऐसे थे, जिन्हें नई व्यवस्था की पूरी जानकारी नहीं थी.

कुछ चालक नियम से परिचित

एक अन्य बाइक चालक राहुल ने बताया कि अभी उनका पॉल्यूशन चेक नहीं किया गया है और वह पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे हैं. राहुल ने बताया कि उन्हें इस नई व्यवस्था की जानकारी है.

उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि अब बिना पॉल्यूशन चेक किए पेट्रोल नहीं मिलेगा. इससे पता चलता है कि कुछ वाहन चालकों को नियम लागू होने से पहले ही इसकी जानकारी थी और वे इसके लिए तैयार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे थे.

बिना PUC वाले लौटाए गए

पेट्रोल पंप कर्मचारी रामपाल यादव ने बताया कि सुबह से ही मोबाइल ऐप के माध्यम से वाहनों का PUC चेक किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बाइक का नंबर ऐप में डालकर उसकी PUC की वैधता देखी जा रही है.

रामपाल यादव के मुताबिक, जिन वाहनों का PUC नहीं रहता है, उन्हें वापस भेज दिया जाता है. उन्होंने बताया कि सुबह से ही तीन-चार लोगों को बिना पेट्रोल दिए वापस भेजा जा चुका है. यानी पहले दिन ही बिना वैध PUC वाले वाहनों को ईंधन देने से मना किया गया है.

वैध PUC के बाद मिला पेट्रोल

पेट्रोल पंप पर पहुंचे एक अन्य बाइक चालक संदीप कुमार ने बताया कि उनका पॉल्यूशन चेक किया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी नई है और उन्होंने पहले से ही सभी जरूरी चीजें बनवा रखी हैं.

संदीप कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर उनकी बाइक का PUC चेक किया गया है. जांच के बाद उनकी बाइक में पेट्रोल डाला गया. इससे साफ है कि वैध PUC के जांच के बाद वाहन में पेट्रोल या डीजल दिया जा रहा है.

पहले दिन दिखी अलग तस्वीर

गौतमबुद्धनगर में 1 अक्टूबर से लागू हुई इस व्यवस्था के पहले दिन पेट्रोल पंपों पर PUC जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए वाहन का नंबर डालकर PUC की वैधता जांच रहे हैं. जिन वाहनों के पास वैध PUC नहीं था, उनमें से कुछ वाहन चालकों को वापस भी भेजा गया है.

वहीं, वाहन चालकों के बीच नियम को लेकर अलग-अलग स्थितियां देखने को मिली है. कुछ लोगों को पहले से जानकारी थी, जबकि कुछ लोगों को पेट्रोल पंप पहुंचने के बाद नई व्यवस्था का पता चला है. इस दौरान ऐप में सर्वर की भी परेशानी भी सामने आई है.

फिलहाल पहले दिन ग्राउंड पर दिखा है कि पेट्रोल पंपों पर PUCC की जांच शुरू हो गई है. कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए वाहनों का PUC चेक कर रहे हैं और जिन लोगों के पास वैध PUC नहीं है, उन्हें वापस भेजा जा रहा है. वहीं, कई वाहन चालक अभी भी इस नई व्यवस्था से पूरी तरह परिचित नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: 'क्या ब्राह्मण होना गुनाह है...' हरदोई में जमीन नापने पहुंचे लेखपाल पर जाति पूछकर SC/ST एक्ट की धमकी देने का आरोप!