UP में अजय राय की जगह इस नेता को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की कमान, सोशल इंजीनियरिंग का नया फॉर्मूला तैयार!
उत्तर प्रदेश में 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की चर्चा तेज है. अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की अटकलें हैं. पार्टी ब्राह्मण, दलित, OBC और मुस्लिम समीकरण साधने की तैयारी में है.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi and Ajay Rai
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. इस बीच कांग्रेस यूपी में संगठन के स्तर पर बड़ा फेरबदल करने के लिए पूरी तरह तैयार है. पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पद से हटाया जाना लगभग तय माना जा रहा है. उनकी जगह रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है. पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में एक मजबूत सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले के तहत ब्राह्मण-दलित-OBC-मुस्लिम गठजोड़ को साधने की रणनीति पर काम कर रही है.
