यूपी में मॉनसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू, अगले 7 दिनों के मौसम को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

यूपी तक

• 05:18 PM • 01 Oct 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है. अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा. दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी जबकि रात में हल्की ठंडक महसूस होगी. सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर अब लगभग थम चुका है. राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून की अंतिम विदाई के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बन गई हैं. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. जहां दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं रातों में हल्की गुलाबी ठंडक की दस्तक महसूस होने लगी है.

यह भी पढ़ें...

मानसून की वापसी का काउंटडाउन शुरू

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ से होकर गुजर रही है. अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के बाकी बचे हिस्सों से भी मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा. पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है.

अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? 

1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर: पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी.   

6 अक्टूबर और 7 अक्टूबर: मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है. दोनों संभागों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

तापमान का हाल

राज्य में सबसे अधिक तापमान आगरा (ताज) में 34.8°C दर्ज किया गया. इसके अलावा झांसी में 34.4°C और फतेहपुर में 34.2°C तापमान रहा. कानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा कम दर्ज किया गया. अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3°C की धीरे-धीरे वृद्धि होगी. वहीं रात के न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान लगभग 2-3°C की क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 19.5°C दर्ज किया गया. इसके बाद बरेली में 20.7°C और नजीबाबाद में 21.0°C रहा.   

किन-किन जिलों में है अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है  राज्य के सभी 75 जिलों को मौसम विभाग ने 'ग्रीन जोन'  में रखा है.   01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य और शांत रहने का ही अनुमान है.
 

ये भी पढ़ें: 'क्या ब्राह्मण होना गुनाह है...' हरदोई में जमीन नापने पहुंचे लेखपाल पर जाति पूछकर SC/ST एक्ट की धमकी देने का आरोप!