उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. जारी नई तबादला सूची के अनुसार राज्य के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस फेरबदल के तहत पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म, आवास विकास और विकास परिषदों समेत कई महत्वपूर्ण विभागों तथा जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं.
ADVERTISEMENT
इसके अलावा किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलसचिवों की जिम्मेदारी में भी आपस में अदला-बदली की गई है.
किसे कहां मिली जिम्मेदारी
राकेश कुमार सिंह: अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), लखनऊ से बदलकर अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बनाए गए हैं.
नीरज शुक्ला: अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद से प्रबंध निदेशक, पीसीएफ बनाए गए हैं.
डॉ. चन्द्र भूषण: प्रबंध निदेशक, पीसीएफ से अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के पद पर भेजे गए हैं.
सचिन कुमार सिंह: अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाए गए हैं.
ध्रुव खाडिया: मुख्य विकास अधिकारी (CDO), जौनपुर से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मऊ बनाए गए हैं.
विवेक कुमार श्रीवास्तव: मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मऊ से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद पर तैनात किए गए हैं.
नरेंद्र बहादुर सिंह: अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), लखीमपुर खीरी से मुख्य विकास अधिकारी (CDO), जौनपुर बनाए गए हैं.
श्रीहरि प्रताप शाही: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा (UPEIDA) से निदेशक, पंचायती राज बनाए गए हैं.
अमित कुमार सिंह: निदेशक, पंचायती राज से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ (PCDF) बनाए गए हैं.
प्रकाश बिन्दु: प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से सचिव, चिकित्सा शिक्षा के पद पर भेजे गए हैं.
श्रीमती माला श्रीवास्तव: सचिव तथा निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद से सचिव पद का प्रभार हटाते हुए अब केवल निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद पर बनी रहेंगी.
डॉ. उज्जवल कुमार: प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन से विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाए गए हैं.
श्रीमती जे. रीभा: विशेष सचिव एवं अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन बनाई गई हैं.
श्रीमती अर्चना गहरवार: कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) से कुलसचिव, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) बनाई गई हैं.
श्रीमती रीना सिंह: कुलसचिव, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) बनाई गई हैं.
ADVERTISEMENT











