यूपी में खत्म हुआ बारिश का दौर? 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम, लेटेस्ट अपडेट आए सामने

यूपी तक

• 06:00 AM • 03 Oct 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई के साथ मौसम साफ और शुष्क हो गया है. 3 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश या आंधी का अलर्ट नहीं है. अगले दिनों में तापमान बढ़ेगा, जबकि हल्की ठंडक महसूस होगी.

UP Weather

UP Weather

Google CTA

UP Weather: मॉनसून की विदाई के साथ ही उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है. बादलों की आवाजाही थम चुकी है. नीले साफ आसमान के बीच खिली हल्की धूप और रातों में घुली हल्की सी रंगत यह बता रही है कि गुलाबी ठंड का अहसास अब दूर नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने वाला है. न तो झमाझम बारिश की कोई गुंजाइश है और न ही किसी तरह का अलर्ट. ऐसे में अगर आप 3 अक्टूबर को किसी यात्रा, खरीदारी या वीकेंड आउटिंग की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है.

यह भी पढ़ें...

3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही संभागों में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा. IMD ने पूरे प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी है. राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या आंधी-तूफान की संभावना नहीं है.

यूपी से मॉनसून की विदाई की उलटी गिनती

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा राज्य के मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ से होकर गुजर रही है. अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के बाकी बचे हुए हिस्सों से भी मानसून की पूरी तरह विदाई के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटों में भी राज्य भर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है.

तापमान का हाल 

प्रदेश में तापमान के हाल पर नजर डालें तो बीते 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान आगरा में 35.6°C दर्ज किया गया. राज्य में रात के समय सबसे कम तापमान हरदोई में 20.5°C रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं रात के न्यूनतम तापमान में भी अगले 3 दिनों में लगभग 2°C का मामूली इजाफा देखने को मिल सकता है.

आगे के दिनों का मिजाज

3 और 4 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह सूखा और साफ रहेगा. इसके बाद 5 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ छिटपुट इलाकों में बहुत हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिजनौर में एक महिला किराएदार, दो चचेरे भाई और दोनों की HIV से मौत, पूरे गांव में मची दहशत