बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन में इन-इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, पोस्ट वाइज चेक करें एलिजिबिलिटी की पूरी डिटेल

Bihar Public Service Commission ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ग्रेजुएट उम्मीदवार 31 मई तक 1186 पदों पर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के तहत प्रशासनिक, राजस्व, पुलिस, वित्त, कल्याण और विकास विभागों में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी.

BPSC JOBS

यूपी तक

• 02:15 PM • 11 May 2026

follow google news

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से इंटीग्रेटेड 72nd कंबाइंड (प्रिलिमिनरी) कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं. जो भी अभ्यर्थी ग्रेजुएशन कर चुके हैं और सरकारी अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से bpsconline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते है. आवेदन की लास्ट डेट 31 मई है. इस भर्ती के माध्यम से बीपीएससी द्वारा कुल 1186 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

यह भी पढ़ें...

फॉर्म भरने से पहले पोस्ट वाइज योग्यता कर लें चेक

सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि बीपीएससी द्वारा पद के अनुसार पात्रता अलग-अलग निर्धारित है.आप यहां से सभी पदों की योग्यता चेक करके आवेदन पत्र भर सकते हैं.

1. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री एवं वैकल्पिक विषय (1) गृह विज्ञान (2) मनोविज्ञान (3) समाजशास्त्र (4) श्रम एवं समाज कल्याण इनमें से किसी एक विषय का चयन मुख्य परीक्षा के लिए चयन करना होगा.

2.  वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उससे संबद्ध संस्थान से वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य होगा.
 
3. अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान अथवा विधि में से एक विषय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है एवं वैकल्पिक विषय (1) मनोविज्ञान (2) विधि में से किसी एक विषय का चयन मुख्य परीक्षा के लिए चयन करना होगा.

4. आयु सीमा: पद के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20/ 21/ 22 वर्ष एवं अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 37/40/42 वर्ष निर्धारित है. उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी.

पद का नाम और  पदों की संख्या

श्रम अधीक्षक, श्रम संसाधन विभाग    10

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग    56

सहायक निबंधक, सहयोग समितियां एवं समकक्ष    10

आपूर्ति निरीक्षक (बिहार आपूर्ति सेवा)    31

जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहयोग समितियां एवं समकक्ष    2

प्रखंड अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण पदाधिकारी    5

बिहार शिक्षा सेवा (प्रशासन उप संवर्ग), शिक्षा विभाग    9

प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी    3

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग    1

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग    20

प्रोबेशन पदाधिकारी, गृह विभाग (कारा)    4

वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष (बिहार वित्तीय प्रशासन सेवा)    32

निदेशक, सहायक योजना पदाधिकारी    10

अनुमंडल पदाधिकारी / वरीय उप समाहर्त्ता    100

नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग    54

पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग (आरक्षी शाखा)    22

ग्रामीण विकास पदाधिकारी, (बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग)    65

राज्य-कर सहायक आयुक्त (बिहार वित्त सेवा)    76

राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष, (बिहार राजस्व सेवा)    365

अवर निर्वाचन पदाधिकारी    7
    
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, (बिहार पंचायत सेवा)    70

अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक    3

वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष, (बिहार वित्तीय प्रशासन सेवा) वित्त विभाग    32

अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग (केवल महिलाओं के लिए)    101

कैसे करें आवेदन

1. BPSC 72 Online Form 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर विजिट करें.

2. नए पोर्टल पर पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करें और पंजीकरण कर लें.

3. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन को पूरा कर लें.

4. अंत में निर्धारित शुल्क जो की 100 रुपया है, जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें. 

(यह खबर UpTak के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने लिखा है.)