Prayagraj Job Fair: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले और इसके आसपास के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक शानदार अवसर आया है. यूपी रोजगार मिशन के तहत प्रयागराज में 2 नवंबर 2026, सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय पॉलिटेक्निक, मांडा खास में एक विशाल 'रोजगार महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और पॉलिटेक्निक कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 15 से अधिक नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. इसमें 2000 से ज्यादा खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस रोजगार में मेले में चयनित होने वाले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार हर महीने 30,000 रुपये तक सैलरी मिल सकती है.
ADVERTISEMENT
रोजगार मेले का समय और स्थान
यह एक दिवसीय रोजगार महोत्सव 2 नवंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को इंटरव्यू के लिए सुबह 10 बजे प्रयागराज के मांडा खास स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंचना होगा.
15 कंपनियों में दो हजार भर्तियां
इस रोजगार मेले में युवाओं को नौकरी देने के लिए 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां आ रही हैं. ये सभी कंपनियां मिलकर 2,000 से अधिक खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी.
नौकरी के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं), ग्रेजुएशन (स्नातक) और पोस्ट ग्रेजुएशन (परास्नातक) कर चुके युवा शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक और कंप्यूटर में दक्षता रखने वाले उम्मीदवारों को भी इस रोजगार मेले में शानदार अवसर मिल सकता है. इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
हर महीने मिलेगी इतनी शानदार सैलरी
रोजगार महोत्सव में आने वाली कंपनियां युवाओं का चयन उनकी योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर करेंगी. इस मेले में चुने जाने वाले युवाओं को 14,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक का मासिक सैलरी दी जाएगी.
रोजगार मेले के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन
रोजगार मेले की पूरी चयन प्रक्रिया और इसमें शामिल होने की प्रोसेस एकदम फ्री है. इच्छुक अभ्यर्थी 'रोजगार संगम' के आधिकारिक पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर आसानी से अपना निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: यूपी MLC चुनाव के नतीजों से विधानसभा चुनाव 2027 के बारे में क्या पता चल गया... किसकी बढ़ी ताकत और किसकी चिंता?
ADVERTISEMENT











