बांदा के मेडिकल कॉलेज से मृत नवजात बच्चे को उठा ले गए आवारा कुत्ते, प्रिंसिपल ने दिए जांच के आदेश

सिद्धार्थ गुप्ता

02 Nov 2026 (अपडेटेड: 02 Nov 2026, 06:07 PM)

Banda Medical College: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के कारण एक बहुत बड़ी घटना हुई है. दरअसल इस मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे की डिलीवरी हुई, जो मरा हुआ पैदा हुआ. मृत पैदा हुए नवजात का शव वार्ड के बाहर से आवारा कुत्ते उठाकर ले गए.

UPTak

Stray Dogs in Banda Hospital

Google CTA

Banda Medical College: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के कारण एक बहुत बड़ी घटना हुई है. दरअसल इस मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी में एक बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ. मृत पैदा हुए नवजात का शव वार्ड के बाहर से आवारा कुत्ते उठाकर ले गए. जानकारी के मुताबिक बड़ोखर गांव के रहने वाले गणेश ने अपनी पत्नी को देर रात डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था. डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी. इसके बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया. हालांकि परिजन नवजात के शव के साथ वार्ड के बाहर मौजूद थे. रात में जब परिजन सो गए, तभी आवारा कुत्ते बच्चे का शव उठाकर ले गए. जब परिजनों की नींद टूटी तो पता चला बच्चे का शव गायब है. इसके बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. अब इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

पिता ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

इस घटना के बाद पीड़ित गणेश ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा की उनका बच्चा मृत पैदा हुआ था, लेकिन अगर बच्चा जीवित होता तो भी आवारा कुत्ते उसे इसी तरह घसीटकर ले जा सकते थे. गणेश ने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है.

स्थानीय लोगों में गुस्सा, अस्पताल में हड़कंप

यह घटना सामने आने के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में भी भारी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि सरकार अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च करती है, इसके बावजूद आवारा कुत्ते अस्पताल परिसर और वार्ड के बाहर बेखौफ घूम रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और अस्पताल प्रशासन मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं.

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिए जांच के आदेश

इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुनील कौशल ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए कहा है कि अस्पताल में गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरों समेत सुरक्षा के सभी इंतजाम मौजूद हैं और समय-समय पर स्टाफ को जरूरी निर्देश भी दिए जाते हैं. उन्होंने बताया कि नियम के मुताबिक परिजनों को बच्चा सौंप दिया गया था. फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: यूपी में मिशन-2027 के लिए बीजेपी तैयार, पीएम मोदी कमिश्नरी और अमित शाह बूथ लेवल पर संभालेंगे मोर्चा