Gonda dowry case: गोण्डा में दहेज हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, विवाहिता की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Gonda Dowry harassment case: गोण्डा में दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए पूरा मामला.

Gonda news today

Newzo

• 04:27 PM • 12 May 2026

follow google news

Gonda Dowry harassment case: थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नूरे उर्फ नूर मोहम्मद और उसकी पत्नी सफीना शामिल हैं. दोनों को उनके घर ग्राम मेडईपुरवा दुर्गोड़वा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी की शादी 21 मई 2025 को लल्लू पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मेडईपुरवा के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने 22 अप्रैल 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी मौत हो गई.

मामले में थाना कोतवाली देहात में दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक एवं क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय शंकर, हेड कांस्टेबल करन यादव, कांस्टेबल रामसिंह तथा महिला कांस्टेबल ग्रेसी शामिल रहीं.