PCS ज्याति मोर्य के पति आलोक पर हुआ जानलेवा हमला! बोले- किसी ने 5-10 हजार देकर बदमाश भेजे

आनंद राज

• 03:15 PM • 12 May 2026

Alok Maurya Attack Prayagraj: प्रयागराज में ADM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला. आलोक ने सोशल मीडिया लोकप्रियता को बताया हमले की वजह. पुलिस कर रही है जांच.

Alok and Jyoti Maurya

Alok and Jyoti Maurya

Google CTA

Alok Maurya Attack Prayagraj: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित पीसीएस अधिकारी ADM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. प्रयागराज से एक सनसनीखेज खबर सामने  आई है. यहां आलोक मौर्य ने खुद पर जानलेवा हमला होने का दावा किया है. आलोक का कहना है कि रात के अंधेरे में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर आत्मघाती हमला करने की कोशिश की. आलोक के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब वे रात को खाना खाने के बाद टहल रहे थे. इस हमले के बाद आलोक मौर्य ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

'मोबाइल छीनने और मारने की कोशिश की'

आलोक मौर्य ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "कल रात करीब 10:30 बजे मैं अपने आवास के पीछे टहल रहा था और वीडियो कॉलिंग पर अपने दोस्त से बात कर रहा था. तभी पीछे से तीन अज्ञात लोग आए और उन्होंने जान लेने की नीयत से मुझ पर हमला किया. छीना-झपटी में मेरा मोबाइल नीचे गिर गया, तभी लोग इकट्ठा हो गए और हमलावर भाग निकले."

सोशल मीडिया की लोकप्रियता बनी वजह?

आलोक मौर्य ने अपनी लोकप्रियता को हमले का संभावित कारण बताया है. उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर मुझसे करीब 32 मिलियन (3.2 करोड़) लोग जुड़ चुके हैं. कुछ लोगों को यह बात चुभ रही है. मेरा मोबाइल ही मेरा हथियार है, इसलिए वे इसे तोड़ना या मुझे रास्ते से हटाना चाहते हैं. शायद वे लोग घबरा चुके हैं." आलोक ने यह भी अंदेशा जताया कि हमलावरों को 5-10 हजार रुपये देकर किसी ने भेजा होगा.

आलोक ने पुलिस पर जताया भरोसा

आलोक मौर्य ने घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर डायल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आलोक ने कहा, "महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) की पुलिस तुरंत तत्परता से आई. मुझे पूर्ण विश्वास है कि यूपी पुलिस 24 घंटे में हमलावरों को ट्रैक कर लेगी. मैं चाहता हूं कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं ताकि पता चल सके कि इसके पीछे किसका हाथ है और उनका उद्देश्य क्या था."

ADM ज्योति मौर्य और आलोक के बीच क्या है विवाद?

आपको बता दें कि आलोक मौर्य और उनकी पत्नी ADM ज्योति मौर्य के बीच का रिश्ता लंबे समय से सोशल मीडिया पर 'हॉट टॉपिक' रहा है. दोनों की शादी के बाद ज्योति मौर्य पीसीएस अधिकारी बनी थीं. ज्योति मौर्य ने आरोप लगाया था कि आलोक ने शादी के समय खुद को अधिकारी बताया था, जबकि वह सफाई कर्मचारी थे. इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं और मामला कोर्ट तक पहुंच गया. हाल ही में दोनों के बीच समझौते की खबरें भी उड़ी थीं, जिसे ज्योति मौर्य ने गलत बताया था.