मुजफ्फरनगर में देर रात आपस में ही भिड़ गए कावड़िए, बीच सड़क ऐसा हंगामा देख पुलिस भी रह गई दंग!

शिवानी गोस्वामी

• 05:08 PM • 04 Aug 2026

मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक कांवड़ शिविर में देर रात कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट. पुलिस और RRF ने संभाला मोर्चा. जानिए क्या है पूरा मामला.

Muzaffarnagar News

Muzaffarnagar News

Google CTA

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक स्थित कांवड़ शिविर में देर रात अचानक भारी हंगामा खड़ा हो गया. किसी बात को लेकर शुरू हुई आपसी कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प और मारपीट में बदल गई. कांवड़ियों के दो गुट आपस में भिड़ गए जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और कांवड़ियों को समझा-बुझाकर आगे के लिए रवाना किया.

यह भी पढ़ें...

मीनाक्षी चौक के कांवड़ शिविर में देर रात अफरा-तफरी

रविवार देर रात लगभग 1.30 बजे मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी चौक स्थित कांवड़ शिविर में यह पूरी घटना घटी. घटना की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उसमें साफ देखा जा सकता है कि शिविर के पास हड़कंप मचा हुआ है. लोग इधर-उधर भागते और एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं.वीडियो में कई कांवड़िए मिलकर एक कांवड़िए को घेरकर पीटते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

मोबाइल चोरी की अफवाह पर भिड़े कांवड़िए

घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा फैल गई कि विवाद की वजह मोबाइल चोरी होना था. हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद मोबाइल चोरी की बात का पूरी तरह खंडन किया है.

पुलिस प्रशासन के अनुसार 'देर रात लगभग 1:30 बजे मीनाक्षी चौक के शिविर पर कांवड़ श्रद्धालुओं के दो गुटों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी. मौके पर मौजूद पुलिस और RRF की टीम ने तुरंत रिस्पॉन्ड किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया. इस घटना के पीछे मोबाइल चोरी की जो खबरें चल रही हैं वे पूरी तरह निराधार हैं. यह केवल आपसी कहासुनी का मामला था और वर्तमान में मौके पर पूरी तरह शांति और कुशलता है.' 

पुलिस और RRF ने स्थिति को किया कंट्रोल

विवाद बढ़ते ही पुलिस अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों गुटों को अलग-थलग किया और मामले को शांत कराया. पुलिस की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और सभी कांवड़ श्रद्धालुओं को गंतव्य की ओर सुरक्षित आगे रवाना कर दिया गया. कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा इस तरह की कोई घटना न हो.