CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ का हत्यारोपी राज सिंह का भौकाल चौंका देगा! बड़े नेताओं संग हैं इसके कनेक्शन

Raj Singh News: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में बलिया का राज सिंह अयोध्या से गिरफ्तार. गनर और सफेद स्कॉर्पियो वाला 'रसूखदार' आरोपी बीजेपी MLC की बेटी की शादी से लौट रहा था. क्या है इस मर्डर मिस्ट्री का यूपी कनेक्शन?

Raj Singh

रजत सिंह

• 01:25 PM • 12 May 2026

follow google news

Raj Singh News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या ने देश को चौंका दिया था. इस मर्डर मिस्ट्री में उत्तर प्रदेश का बलिया कनेक्शन सामने आया है. अयोध्या से गिरफ्तार किए गए राज सिंह उर्फ राज का रसूख ऐसा कि उसकी तस्वीरों में कभी गनर, कभी लग्जरी गाड़ियां तो कभी सत्ताधारी दल के झंडे नजर आते हैं. गिरफ्तारी के वक्त वह लखनऊ में एक भाजपा एमएलसी की बेटी की शादी से लौट रहा था.

यह भी पढ़ें...

चुनाव नतीजों के बीच सनसनीखेज वारदात

बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद जब भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की तैयारी में थी तभी शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई. शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवार से मिलकर दोषियों को न बख्शने का संकल्प लिया था. पुलिस की जांच की सुई उत्तर प्रदेश की ओर घूमी और एक जॉइंट ऑपरेशन में राज सिंह को अयोध्या से दबोच लिया गया. राज सिंह की मां जामवंती सिंह बलिया डाकघर में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि राज लखनऊ में भाजपा एमएलसी रविशंकर सिंह 'पप्पू' की बेटी की शादी में शामिल होने गया था. वहां से वह अपनी मां के साथ किचौछा शरीफ दर्शन करने गया और फिर अयोध्या पहुंचा. अयोध्या में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद जैसे ही वे बलिया के लिए निकले पुलिस टीम ने राज को हिरासत में ले लिया.

गनर, स्कॉर्पियो और राजसी 'भौकाल'

सोशल मीडिया पर राज सिंह का जबरदस्त भौकाल देखने को मिलता है. वह खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय महासचिव बताता है. वायरल तस्वीरों में वह भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ, गनर की सुरक्षा में और सत्ताधारी दल के झंडे लगी स्कॉर्पियो के साथ नजर आता है. बताया जा रहा है कि वह चिलहर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव की तैयारी भी कर रहा था.

पुराना आपराधिक इतिहास

राज सिंह का विवादों से पुराना नाता है. साल 2020 में बलिया के एक चर्चित अंडा व्यापारी की हत्या में भी उसका नाम आया था जिसमें वह जेल गया था और फिलहाल जमानत पर बाहर था. अब बंगाल के इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में नाम आने से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि बलिया के इस युवक का बंगाल के हत्याकांड में क्या रोल था.  क्या वह सिर्फ शूटरों का मददगार था या साजिश का हिस्सा? राज सिंह को कोर्ट में पेश कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है.