शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद 7 मई को लखनऊ में इस MLC के यहां शादी में पहुंचा था राज सिंह, सामने आईं नेताओं के साथ वाली तस्वीरें

संतोष शर्मा

11 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Raj Singh: बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए की हत्या में गिरफ्तार राज सिंह के यूपी के दिग्गज नेताओं संग फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. आरोपी गिरफ्तारी से पहले बीजेपी एमएलसी की बेटी की शादी में शामिल हुआ था.

Raj Singh

Raj Singh

Google CTA

Raj Singh Viral Photos: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले ने अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी ही. इस हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी राज सिंह की यूपी के कई कद्दावर नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तारी से ठीक पहले 7 मई को राज सिंह लखनऊ में बीजेपी एमएलसी रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह की बेटी की शादी में शामिल हुआ था. इस दौरान उसने योगी सरकार के मंत्रियों और दिग्गज नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं.

यह भी पढ़ें...

तस्वीरों में इन नेताओं के दिखा साथ

राज सिंह बीते 7 मई को लखनऊ में बीजेपी एमएलसी रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह की बेटी के विवाह समारोह में मौजूद था. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में वह एमएलसी प्रिंसू सिंह और योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ मुस्कुराता नजर आ रहा है. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तारी

कोलकाता और अयोध्या पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया है. बलिया का रहने वाला राज सिंह वारदात के बाद पहचान छिपाकर अयोध्या में शरण लेने की कोशिश कर रहा था. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक फुटप्रिंट्स की मदद से पुलिस उस तक पहुंच गई. राज सिंह का घर फिलहाल बंद है और उसकी मां बलिया डाकघर में कार्यरत हैं. राज सिंह कोई मामूली अपराधी नहीं है. उसका पुराना रिकॉर्ड रहा है. साल 2020 में एक हत्याकांड में भी उसका नाम आया था जिसमें वह फिलहाल जमानत पर बाहर था.  स्थानीय सूत्रों का कहना है कि राज सिंह का राजनीतिक संपर्क काफी मजबूत था जिसका इस्तेमाल वह अपनी पैठ बनाने में करता था.

क्या था मामला?

पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद 6 मई की रात शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ अपने घर लौट रहे थे तभी मध्यमग्राम में उनकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने राज सिंह के साथ मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को भी गिरफ्तार किया है.