CM शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ की हत्या में पकड़े गए बलिया के राज सिंह को लेकर उसकी HC में वकील बहन दीप शिखा ने अब ये बात बता दी

CM Subhendu Adhikari PA case update: राज सिंह की बहन दीप शिखा हाईकोर्ट में वकील हैं. उन्होंने भाई राज की गिरफ्तारी पर बड़ा सवाल खड़ा किया है.

UP News

यूपी तक

12 May 2026 (अपडेटेड: 12 May 2026, 11:54 AM)

follow google news

Chandranath Rath Murder Case Update: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए यानी पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने जिन 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें बलिया के रहने वाले राज सिंह भी शामिल हैं. राज सिंह को पुलिस ने अयोध्या से गिरफ्तार किया है. अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है. फिलहाल पश्चिम बंगाल कोर्ट ने राज सिंह समेत तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.  

यह भी पढ़ें...

इसी बीच राज सिंह का परिवार इस गिरफ्तारी पर सवाल खड़े कर रहा है. राज सिंह की बहन का साफ कहना है कि उसके भाई का इस मर्डर केस से कुछ लेना-देना नहीं है. बता दें कि राज सिंह की बहन दीपशिखा हाईकोर्ट में वकील हैं.

दीप शिखा ने क्या कहा?

हाईकोर्ट में वकील दीप शिखा ने कहा, भाई राज सिंह भाजपा से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था. उन्होंने साफ कहा कि इस हत्या से उसके भाई का कोई लेना देना नहीं है. उसका भाई निर्दोष है. राज सिंह की बहन का साफ कहना है कि राज कभी कोलकाता नहीं गया. यहां तक की उसके परिवार का कोई भी सदस्य कभी कोलकाता नहीं गया. राज सिंह की बहन दीप शिखा ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

राज की बहन ने ये सब कहा (वीडियो में देखिए पूरी बात)

कौन है राज सिंह?

राज सिंह बलिया का रहने वाला है. वह वहां की राजनीति और सामाजिक संगठनों में खासा एक्टिव है. बता दें कि राज सिंह का नाम साल 2020 में बलिया के चर्चित अंडा व्यवसायी हत्याकांड में भी आ चुका है और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है.