UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 12 मई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है, लेकिन विभाग ने आसमानी बिजली और तेज हवाओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है.
ADVERTISEMENT
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रहने वाली है, जो झोंकों के साथ बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.
इन जिलों में सबसे अधिक असर (जिलों की सूची):
मौसम विभाग ने निम्नांकित क्षेत्रों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है, जहाँ प्राकृतिक हलचल अधिक रहने की उम्मीद है:
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.
सुरक्षा के लिए प्रशासन की सलाह
मौसम विभाग ने वज्रपात की चेतावनी देते हुए लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. विशेषकर किसान भाई खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.
ADVERTISEMENT









