Pragya Singh Emotional Video: उत्तराखंड में केदारनाथ के दर्शन कर लौट रही नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह के लापता होने की गुत्थी सुलझ गई है. जिस प्रज्ञा की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी थीं उन्हें 11 मई को बिहार के बेगुसराय से बरामद कर लिया गया है. लक्सर कोतवाली में अपने परिवार से मिलते समय प्रज्ञा का एक इमोशनल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं.पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि प्रज्ञा किसी साजिश का शिकार नहीं हुई थीं. वह अपने पति से नाराज होकर खुद ही ट्रेन से उतर गई थीं.
ADVERTISEMENT
सफर के बीच से गायब हो गई थीं प्रज्ञा
ग्रेटर नोएडा में काम करने वाले मनीष अग्रहरि और प्रज्ञा सिंह ने हाल ही में लव मैरिज किया था. शादी के बाद दोनों बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेने गए थे. वापसी में नंदा देवी एक्सप्रेस में सफर के दौरान मनीष की आंख लग गई और मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास जब उनकी नींद खुली तो प्रज्ञा अपनी सीट से गायब थीं. प्रज्ञा का फोन बंद होने और उनकी आखिरी लोकेशन लक्सर में रेलवे ट्रैक के पास मिलने से पुलिस और परिजनों के होश उड़ गए थे. किसी अनहोनी के डर से पुलिस ने तुरंत जांच तेज कर दी.
पुलिस की कड़ी मेहनत और सर्विलांस की मदद से प्रज्ञा को बेगुसराय से सुरक्षित खोज निकाला गया. प्रज्ञा ने बताया कि वह मनीष से किसी बात पर नाराज थीं और इसी गुस्से में उन्होंने अचानक ट्रेन छोड़ने का फैसला किया. फिलहाल वह अपने परिवार से मिलकर घर जाने की तैयारी कर रही हैं.
ADVERTISEMENT









