23 साल के युवराज यादव और 34 साल की शादीशुदा भारती की बॉडी झांसी के होटल रूम में मिली तो खुली सन्न कर देने वाली कहानी

UP News: झांसी के होटल रॉयल इन के कमरा नंबर- 205 में पुलिस को 2 शव बरामद हुए. मृतक युवक की उम्र 23 साल थी तो मृतका की उम्र 34 साल थी. फिर ये पता चला.

UP News

UP News: झांसी के होटल रॉयल इन के कमरा नंबर- 205 में पुलिस को 2 शव बरामद हुए. मृतक युवक की उम्र 23 साल थी तो मृतका की उम्र 34 साल थी. इसके बाद इस कहानी में जो पता चला, उसने सभी को हैरान करके रख दिया.

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि 23 साल के युवक का कुछ महीनों से 34 साल की महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे. मगर ये प्यार कुछ ही महीने चल पाया और अब इस प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया है.

युवराज ने दे दिया था शादीशुदा महिला को दिल

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम युवराज यादव था. वह झांसी के चिरगांव के औपारा गांव का रहने वाला था. युवराज के पिता और ताऊ ने बताया, उनका बेटा पढ़ने में होशियार था. वह बीए कर चुका था और अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. 

परिवार के मुताबिक, घर के पास भारती नाम की 34 वर्षीय महिला अपने पति और बच्चे के साथ रहती थीं. बच्चे के घर आने-जाने के कारण महिला का भी आना जाना था. इसी बीच बेटे युवराज और महिला के बीच कब प्यार हो गया इसकी भनक उन्हें नहीं लगी. 

परिवार को रविवार के दिन जानकारी मिली की उनके बेटे युवराज और भारती की लाश होटल के कमरे से मिली है. दरअसल पुलिस ने पहले दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा. मगर वहां डॉक्टरों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया. युवराज के परिवार का कहना है कि भारती और युवराज ने जहर खाया है. 

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया, पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में एक युवती और युवक ने जहर खा लिया है. सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा. अब शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.