UP Weather Update: यूपी में हुई मॉनसून की एंट्री, 1 जुलाई को भयंकर बारिश का अटैक... इन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच समेत कई जिलों में कल यानी 1 जुलाई को भयंकर बारिश का अलर्ट है.

UP Weather Update

UP Weather Update

यूपी तक

• 04:34 PM • 30 Jun 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने 20 से ज्यादा जिलों में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के आधिकारिक बयान के अनुसार, यूपी में मॉनसून की एंट्री के बाद राज्य में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि कल यानी 1 जुलाई को यूपी के किन-किन जिलों में बारिश होगी. आपको बता दें कि कल यूपी में 35 से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. जिन जिलों में कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनकी लिस्ट सामने आ गई है. 

यह भी पढ़ें...

सबसे पहले जानिए किन जिलों में हुई है मॉनसून की एंट्री

यूपी Tak ने मौसम विभाग, लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश से खास बातचीत की. मोहम्मद दानिश ने हमें बताया कि यूपी के गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कुशीनगर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सोनभद्र, गाजीपुर और चंदौली.

कल किन जिलों में होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान के मुताबिक, कल मुरादाबाद, बरेली, रामपुर और बिजनौर में बहुत भरी बारिश होने की उम्मीद है. 

यूपी में एक जुलाई को किन-किन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी में कल यानी 1 जुलाई को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीम खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जाल हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र में भारी बारिश होगी.

कल 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने बताया कि कल  बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि इन हवाओं की स्पीड 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है. 

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मौसम समाचार (Uttar Pradesh Weather News): यूपी के हर कोने से मौसम का सटीक अपडेट