UP Weather: यूपी में अगले 24 घंटों में मानसून की एंट्री, इन 25+ जिलों में होगी भारी बारिश; आज आएगा आंधी-तूफान

उत्तर प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की संभावना है. मौसम विभाग ने 30 जून के लिए कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

UP Tak

यूपी तक

• 07:00 AM • 30 Jun 2026

follow google news

UP Weather: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो चुकी हैं. मानसून आने से पहले ही सूबे में मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे अगले 4 दिनों के दौरान तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट देखने को मिलेगी और राज्य से लू का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने 30 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है. साथ ही 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदर हवाएं भी चल सकती हैं.

इन जिलों में है भारी बारिश की संभावना 

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं.

इन जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली का खतरा

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकर नगर, महोबा, झांसी, ललितपुर, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन और हमीरपुर.

30 जून से आगे का हाल 

1 और 2 जुलाई को मानसून की रफ्तार और तेज होगी. पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों संभागों के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

1 और 2 जुलाई को भी दोनों संभागों में कहीं-कहीं भारी बारिश और 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का सिलसिला बना रहेगा. 1 जुलाई को प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, अयोध्या, सहारनपुर, मेरठ, आगरा समेत अधिकांश जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है. 3 जुलाई  भी पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है.

कल किस जिले में तापमान सबसे ज्यादा और सबसे कम रहा?

पिछले दिन उत्तर प्रदेश का प्रयागराज सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं राज्य का बस्ती जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मानसून के आगमन और भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली चमकने की आवृत्ति बढ़ जाती है. खेतों में काम करने वाले किसान भाई और आम नागरिक बिजली चमकने के दौरान पेड़ों, जल स्रोतों और बिजली के खंभों से दूर किसी सुरक्षित पक्के मकान की शरण लें. जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें.