मैं इस्लाम में चला गया था लेकिन... चांदनी कुरैशी के चक्कर में शामली का आयुष बना था मोहम्मद अली, अब फिर पलट गया

Shamli Ayush Malik: शामली के आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली ने नया वीडियो जारी कर दोबारा सनातन धर्म अपनाने का ऐलान किया. जानिए धर्म परिवर्तन विवाद, परिवार के आरोप, चांदनी कनेक्शन, पुलिस जांच, कथित पाकिस्तानी लिंक और अब तक सामने आए बड़े खुलासे.

Chandani and Ayush

Chandani and Ayush

यूपी तक

• 12:20 PM • 30 Jun 2026

follow google news

Shamli Ayush Malik: उत्तर प्रदेश के शामली से शुरू हुआ कथित धर्म परिवर्तन का मामला अब एक बेहद चौंकाने वाले मोड़ पर आ गया है. कुछ समय पहले हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम अपनाने वाले और मोहम्मद अली बने आयुष मलिक का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें आयुष ने दोबारा सनातन धर्म में लौटने का एलान किया है. ऐसे में आइए जानते है कि आखिर ये पूरा मामला क्या है. कैसे आयुष धर्म परिवर्तन की जाल में फंसा और अब तक इस केस में क्या-क्या खुलासे हुए हैं.

यह भी पढ़ें...

नए वीडियो में आयुष ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आयुष मलिक ने इमोशनल होकर समाज और अपने परिवार से माफी मांगी है. वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है 'मेरा नाम आयुष मलिक है. मैं इस्लाम में चला गया था. मैंने धर्म परिवर्तन कर लिया था. लेकिन मैंने आप सभी की परेशानी और अपने परिवार की स्थिति को देखते हुए, अपनी मर्जी से दोबारा अपने परिवार और हिंदू धर्म में वापस आने का फैसला किया है. मैं अपने पापा के प्यार और उनके साए में रहना चाहता हूं.आप सभी मुझे माफ कर दें.'

पिता ने चांदनी पर लगाए थे ये आरोप

इस पूरे मामले में आयुष के पिता ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता के अनुसार, चांदनी कुरैशी नाम की एक लड़की ने उनके बेटे को अपने प्रेम जाल  में फंसाया. इसके बाद मौलवियों और अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय बाहरी सिंडिकेट ने मिलकर आयुष का पूरी तरह से ब्रेनवॉश कर दिया. पिता का कहना है कि चांदनी के पिता शामली में ठेले पर जूस बेचते हैं. लेकिन उनकी नजर उनके संपन्न परिवार की संपत्ति पर थी. 

जब सामने आई धर्मांतरण की हकीकत

परिवार के मुताबिक, उन्हें इस बात की भनक जनवरी के आखिरी सप्ताह में लगी जब आयुष ने अचानक दाढ़ी रखनी शुरू कर दी. इसी दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से अचानक पैसों की मांग की जाने लगी और प्रॉपर्टी नाम करने का दबाव बनाया जाने लगा. जब पिता ने आयुष से बात की तो उसने गोलमोल जवाब दिए. बाद में नमाज पढ़ने और दाढ़ी रखने के वीडियो सामने आने पर धर्मांतरण की बात पूरी तरह साफ हो गई. पिता ने भारी मन से बताया कि बी-फार्मा पास आयुष बचपन से बहुत ही संस्कारी, मेहनती और होनहार था. लेकिन इस साजिश ने उनका पूरा घर बर्बाद कर दिया.

पुलिस जांच में पाकिस्तानी कनेक्शन और जिम ट्रेनर का खुलासा

इस मामले में पुलिस की तफ्तीश में भी कई बड़ी बातें सामने आई हैं. जांच के मुताबिक आरोपी चांदनी पहले एक जिम ट्रेनर रही है. आयुष जब जिम जाता था तभी वह चांदनी के प्रभाव में आया था. इसके बाद आयुष यूट्यूब पर पाकिस्तान के कट्टरपंथी धर्मगुरु डॉ. इसरार अहमद के वीडियो देखने लगा जिसका मुख्य काम ही गैर-इस्लामिक लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें कन्वर्ट करना है. आयुष न सिर्फ उनके वीडियो से प्रभावित हुआ बल्कि उनके नेटवर्क के टच में भी आ गया था.

पारिवारिक स्थिति को देख बदली राह

धर्म परिवर्तन के बाद से ही आयुष का परिवार गहरे सदमे और भारी सामाजिक दबाव से गुजर रहा था. आयुष के मुताबिक, अपने पिता की बिगड़ती हालत और परिवार की तकलीफों को देखकर उसका मन बदल गया. उसने अब साफ किया है कि वह बिना किसी बाहरी दबाव के, अपनी मर्जी से अपने पिता के साए में रहकर अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौटना चाहता है.