UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग से बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे यूपी में अब मॉनसून की उलटी गिनती शुरू हो गई है. मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 24 से 36 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे देगा और इसके तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं.
ADVERTISEMENT
30 जून से शुरू होगा बारिश का नया दौर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मॉनसून के आने से पहले ही प्रदेश में मौसमी हलचल काफी बढ़ गई है, जिससे तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है. आगामी 30 जून से पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश का एक नया और तगड़ा दौर शुरू होने की संभावना है. इसके बाद जुलाई के शुरुआती दिनों में प्रदेश भर में अच्छी और झमाझम बारिश देखने को मिलेगी.
लू से मिलेगी पूरी तरह मुक्ति, 5-7°C गिरेगा पारा
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब लू का असर बेहद सीमित रह गया है. बीते दिनों यह केवल बरेली, हरदोई, फतेहपुर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी और प्रयागराज तक ही सीमित देखा गया. अगले 24 घंटों के बाद राज्य से लू की स्थितियां पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी. जुलाई के पहले हफ्ते में होने वाली जोरदार बारिश के चलते तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आएगी, जिससे लोगों को उमस और तपती गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.
30 जून को इन जिलों में हो सकती है बारिश
इन जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.
ADVERTISEMENT










