UP Weather Update: यूपी में आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दिया ये अपडेट

उत्तर प्रदेश में 29 जून यानि आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है. भारत मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के 40 से अधिक जिलों में बारिश होने की संभावना है.

UP Weather Update

UP Weather Update

आशुतोष चौबे

• 06:00 AM • 29 Jun 2026

follow google news

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में 29 जून यानि आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है. भारत मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के 40 से अधिक जिलों में बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें...

पूर्वी यूपी के कई जिलों में बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं. वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी और प्रतापगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं. इन जिलों में कई जगहों पर मेघगर्जन के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं.

पश्चिमी और मध्य यूपी में भी सक्रिय रहेगा मौसम

पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है. प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव और रायबरेली सहित आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. कई स्थानों पर तेज बादलों की गर्जना के साथ वर्षा हो सकती है.

मेघगर्जन के दौरान बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन क्षेत्रों में वज्रपात और मेघगर्जन की आशंका है, वहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं. किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें.

आगे और बढ़ेगा मानसून का असर

बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने के कारण मौसम पूरे दिन बदलता रह सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून और मजबूत होगा, जिससे उत्तर प्रदेश के अधिक हिस्सों में बारिश का दायरा बढ़ने की उम्मीद है.