SIT की रिपोर्ट के बाद हलचल तेज... राम मंदिर ट्रस्ट के इन दो पदाधिकारियों ने अचानक छोड़ा पद, मचा हड़कंप!

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. तो वहीं SIT की रिपोर्ट के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस मामले में वाराणसी के बाहुबली नेता और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने चंपत राय के इस्तीफे को नैतिकता के आधार पर सही ठहराया है.

UP Tak

यूपी तक

• 06:09 PM • 27 Jun 2026

follow google news

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कई बड़े नामों के इस्तीफे की चर्चाएं तेज हो गई हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सवाल उठा रहा है. इसी बीच वाराणसी के बाहुबली नेता और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने चंपत राय के इस्तीफे को नैतिकता के आधार पर उठाया गया एक अच्छा कदम बताया है.

यह भी पढ़ें...

SIT ने पुलिस इंस्पेक्टर पर उठाए सवाल

SIT की रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और सोमवार को उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा. इस मामले में एसआईटी की जांच लगातार जारी है. एसआईटी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग पर बड़े सवाल उठाए हैं. टिन्नू यादव के साथ-साथ यूपी पुलिस के वायरलेस डिपार्टमेंट के आरएमओ अर्जुन देव की भूमिका को भी संदिग्ध माना है. अर्जुन देव के पास ही मंदिर के वायरलेस सिस्टम और सीसीटीवी निगरानी की जिम्मेदारी थी. जिस कमरे में नोट गिने जाते थे और जिस कमरे से चंदा चोरी होने की आशंका है, उसका पूरा कंट्रोल अर्जुन देव के पास ही था.

इस्तीफे पर क्या बोले बाहुबली बृजेश सिंह?

वाराणसी के जगन्नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष और बाहुबली नेता बृजेश सिंह ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा है कि एसआईटी इस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों को सजा मिलनी तय है. चंपत राय के इस्तीफे पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए था और उन्होंने इस्तीफा देकर बहुत अच्छा काम किया है. बृजेश सिंह का मानना है कि जांच से सभी लोग सहमत हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है. हालांकि विपक्ष ने इस इस्तीफे को नाकाफी बताकर कड़ी कार्रवाई की मांग की मांग की है. 

जगन्नाथ ट्रस्ट में रहेगी पूरी पारदर्शिता

अयोध्या की घटना के बाद देश भर के अन्य मंदिर ट्रस्टों पर भी सवाल उठने लगे हैं. इस पर वाराणसी के जगन्नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया है कि उनके मंदिर में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है. उन्होंने कहा है कि मंदिर का पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन वेबसाइट पर हमेशा उपलब्ध रहता है. कोई भी श्रद्धालु आसानी से देख सकता है कि कितना चढ़ावा आया और कैसे खर्च हुआ है. उन्होंने विश्वास जताया है कि इस ऑनलाइन सुविधा के कारण उनके ट्रस्ट में इस तरह की कोई दिक्कत नहीं आने वाली है.

चढ़ावा चोरी में पकड़े गए आठ आरोपी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, करुणेश पांडे, अविनाश शुक्ला और सुभाष चंद्र शामिल हैं. इन सभी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और अब सोमवार को इनकी फिर से कोर्ट में पेशी होनी है.