UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. उमस और चिलचिलाती गर्मी से बेहाल लोगों को जहां एक तरफ राहत मिली है. वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों के लिए एक डराने वाली चेतावनी जारी की है. 28 जून को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी मेघगर्जन और आसमानी बिजली गिरने की प्रबल आशंका जताई गई है.
ADVERTISEMENT
इन-इन जिलों में बारिश और मेघ गर्जन की संभावना
भारतीय मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और संत रविदास नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ और बलिया, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर, बांदा और चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर के साथ-साथ इन सभी जिलों के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश के साथ मेघगर्जन की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 40 से 50 किमी/प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी.
प्रशासन और मौसम विभाग की गाइडलाइंस
खराब मौसम और वज्रपात की इस गंभीर आशंका को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों के स्थानीय निवासियों, विशेषकर ग्रामीण इलाकों के किसानों और मवेशी चराने वालों के लिए सख्त हिदायत जारी की है.
पेड़ों के नीचे न लें शरण: बिजली कड़कने के दौरान भूलकर भी ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों.
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी: तेज गर्जना के समय घरों के भीतर रहें और टीवी, फ्रिज या मोबाइल चार्जिंग जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल से बचें.
कच्चे मकान और तालाब: पानी के स्रोतों (जैसे तालाब, नदी) और कच्चे मकानों या टिन शेड के नीचे आश्रय लेने से बचें.
ADVERTISEMENT










