UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, 27 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT
27 जून को इन जिलों में बरसेगा पानी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, मेघगर्जन और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने की अत्यधिक संभावना है उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर जैसे जिले शामिल हैं.
मौसम विभाग के जरूरी सुझाव
खराब मौसम और वज्रपात (बिजली गिरने) की स्थिति को देखते हुए मौसम केंद्र ने नागरिकों के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं.
1. बिजली कड़कने के दौरान भूलकर भी पेड़ों के नीचे खड़े न हों. सुरक्षित कंक्रीट की इमारतों में आश्रय लें.
2. आंधी-तूफान के समय घर के बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को प्लग से निकाल दें.
3. अगर आप तालाब, नदी या किसी जलस्रोत के पास हैं, तो तुरंत वहां से बाहर निकल जाएं.
ADVERTISEMENT










