यूपी के जौनपुर स्टेशन पर रुकेगी पटना-कोटा एक्सप्रेस, रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा, देखें टाइमिंग

Indian Railways Update: यूपी के जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अब पटना-कोटा एक्सप्रेस (13239/13240) भी रुकेगी. 26 जून से लागू हुई नई समय सारणी. जानिए ट्रेन की टाइमिंग और रूट की पूरी डिटेल.

Stoppage of Patna Kota Express

Stoppage of Patna Kota Express

उदय गुप्ता

26 Jun 2026 (अपडेटेड: 26 Jun 2026, 01:36 PM)

follow google news

उत्तर प्रदेश के जौनपुर और आसपास के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक बेहद अच्छी खबर आई है. रेलवे ने यात्रियों और खासकर कोटा में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. अब पटना से कोटा के बीच चलने वाली डाउन पटना-कोटा एक्सप्रेस का उत्तर प्रदेश के जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव (Stoppage) दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

इस नए स्टॉपेज के शुरू होने से न सिर्फ जौनपुर बल्कि इसके नजदीकी जिलों के यात्रियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा जाने वाले छात्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. आइए जानते हैं कि यह व्यवस्था कब से लागू हो रही है और ट्रेन की नई टाइमिंग क्या होगी.

जानिए कब से और किस समय रुकेगी ट्रेन? 

पूर्व मध्य रेल (ECR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र के मुताबिक, लखनऊ मंडल के वाराणसी और सुलतानपुर स्टेशनों के बीच स्थित जौनपुर सिटी स्टेशन पर यह ठहराव प्रायोगिक (Experimental) तौर पर दिया जा रहा है. इसकी समय सारणी इस प्रकार है.

1. पटना से कोटा जाने वाली ट्रेन (ट्रेन नंबर- 13239)

यह व्यवस्था 26 जून 2026 से लागू हो गई है.

समय: पटना से खुलकर कोटा जाने वाली यह एक्सप्रेस ट्रेन शाम को 17:41 बजे (5 बजकर 41 मिनट) जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 17:43 बजे आगे के लिए रवाना होगी.

2. कोटा से पटना आने वाली ट्रेन (ट्रेन नंबर- 13240)

यह व्यवस्था 27 जून 2026 से प्रभावी होगी.

समय: कोटा से खुलकर पटना की तरफ आने वाली यह ट्रेन दोपहर में 12:33 बजे जौनपुर सिटी स्टेशन पर रुकेगी और 12:35 बजे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी.

कोटा जाने वाले छात्रों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा

जौनपुर और पूर्वांचल के अन्य इलाकों से हर साल बड़ी संख्या में छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा जाते हैं. अब तक सीधे साधन न होने या सीमित ट्रेनों के कारण छात्रों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था. जौनपुर सिटी स्टेशन पर इस ट्रेन के रुकने से अब छात्र सीधे अपने शहर से ही कोटा के लिए बोर्डिंग कर सकेंगे जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा.

रेलवे का निर्देश

यात्री इस नए ठहराव और ट्रेनों के विस्तृत समय के बारे में अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस (NTES) ऐप या स्टेशन पूछताछ काउंटर की मदद ले सकते हैं.