संभल IMLC में प्लॉट की बुकिंग शुरू! टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए सुनहरा अवसर

IMLC Sambhal: UPEIDA संभल में 239 हेक्टेयर में नया इंडस्ट्रियल क्लस्टर (IMLC) विकसित कर रहा है. निवेश मित्र पोर्टल पर प्लॉट का आवंटन शुरू हो गया है. जानिए फूड प्रोसेसिंग और टेक्सटाइल जैसे उद्योगों के लिए क्या है खास सुविधाएं.

IMLC Sambhal UPEIDA

IMLC Sambhal UPEIDA

हर्ष वर्धन

• 11:53 AM • 26 Jun 2026

follow google news

IMLC Sambhal UPEIDA: उत्तर प्रदेश को औद्योगिक राज्य बनाने की दिशा में योगी सरकार का एक और बड़ा कदम सामने आया है. एक्सप्रेसवे के किनारे उद्योगों को बढ़ावा देने वाली संस्था 'यूपीडा' (UPEIDA) अब संभल जिले को राज्य का एक नया और बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स हब बनाने जा रही है. इसके लिए संभल में IMLC (इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर) का विकास तेजी से किया जा रहा है. इस औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ ही सरकार ने निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए जमीन का आवंटन शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

कितना बड़ा है यह प्रोजेक्ट और क्या हैं इसके आंकड़े?

विशाल क्षेत्र: संभल का यह नया इंडस्ट्रियल क्लस्टर लगभग 239 हेक्टेयर (approx. 239 Ha) के बड़े औद्योगिक क्षेत्र में फैला हुआ है.

मजबूत अर्थव्यवस्था: इस क्लस्टर को संभल जिले के 24,720 करोड़ रुपये के मजबूत जीडीडीपी (GDDP) का सहारा प्राप्त है.

शानदार ग्रोथ रेट: 14.5% की बेहतरीन विकास दर के साथ यह इलाका उत्तर प्रदेश के सबसे तेजी से बढ़ते निवेश क्षेत्रों में से एक बन चुका है.

किन उद्योगों के लिए सबसे बेस्ट है 'IMLC संभल'?

संभल का यह क्षेत्र एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी से सीधा जुड़ा हुआ है, जिससे माल को देश के किसी भी कोने में भेजना बेहद आसान होगा. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर होने के कारण यह क्लस्टर मुख्य रूप से इन उद्योगों के लिए सबसे आदर्श माना जा रहा है:

  • इंजीनियरिंग उद्योग (Engineering)
  • टेक्सटाइल/कपड़ा उद्योग (Textiles)
  • खाद्य प्रसंस्करण/फूड प्रोसेसिंग (Food Processing)
  • लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग (Logistics)

सिंगल विंडो क्लीयरेंस के साथ प्लॉट की बुकिंग शुरू

सरकार ने संभल में अपनी फैक्ट्रियां या यूनिट लगाने वाले औद्योगिक दिग्गजों और निवेशकों को आमंत्रित किया है. अच्छी बात यह है कि यहां उद्योग लगाने के लिए सभी जरूरी सरकारी मंजूरियां 'सिंगल विंडो अप्रूवल' (एक ही जगह से सारी अनुमतियां) के तहत मिल जाएंगी, जिससे निवेशकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

जमीन के आवंटन की प्रक्रिया सरकार के आधिकारिक 'निवेश मित्र पोर्टल' पर लाइव कर दी गई है.

जमीन देखने और आवेदन करने के लिए जरूरी सरकारी लिंक:

अगर आप उपलब्ध जमीन की स्थिति देखना चाहते हैं या आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं:

GIS लैंड मैप के लिए: http://gis.oimsupeida.in/GIS/Index?Node

आवेदन के लिए (निवेश मित्र): http://niveshmitra.up.nic.in

यूपीडा की मुख्य वेबसाइट: http://upeida.up.gov.in/en/article/all