UP रेल यात्री ध्यान दें! लखनऊ रूट की 40 से ज्यादा ट्रेनें डाइवर्ट, सफर से पहले चेक करें ये जरूरी लिस्ट

Lucknow Train Diversion: लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ओएचई बदलने के तकनीकी कार्य के चलते जून से सितंबर 2026 तक 40 से अधिक ट्रेनों के रूट और ठहराव में बदलाव किया गया है. कई ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी, जबकि कुछ का शॉर्ट टर्मिनेशन किया जाएगा.

Lucknow Train Diversion

Lucknow Train Diversion

उदय गुप्ता

• 04:18 PM • 25 Jun 2026

follow google news

Lucknow Train Diversion: भारतीय रेलवे को हमारे देश की लाइफलाइन कहा जाता है क्योंकि रोजाना करोड़ों लोग इसके जरिए अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. यात्रियों के सफर को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए रेलवे समय-समय पर तकनीकी सुधार करता रहता है. इसी कड़ी में उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर ओ.एच.ई. (Overhead Equipment - बिजली के तार) बदलने का बड़ा तकनीकी कार्य होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार, इस कार्य के चलते जून से सितंबर 2026 के बीच इस रूट से गुजरने वाली 40 से अधिक प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव (Route Diversion) किया गया है. जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (रास्ते में रोकना) किया गया है. अगर आप भी अगले कुछ दिनों में इस रूट पर यात्रा करने वाले हैं तो असुविधा से बचने के लिए प्रभावित ट्रेनों की यह पूरी लिस्ट जरूर देख लें.

प्रमुख बदलाव और डायवर्टेड ट्रेनों की सूची

तकनीकी कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनें मुख्य लखनऊ स्टेशन (उत्तर रेलवे) पर नहीं रुकेंगी बल्कि बदले हुए रास्तों से चलाई जाएंगी.

ऐशबाग और बादशाहनगर के रास्ते चलने वाली ट्रेनें

19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 26 जून, 2026 को यह ट्रेन मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलेगी. लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. इसके बजाय ऐशबाग (10 मिनट) और बादशाहनगर (5 मिनट) रुकेगी.

09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल: 26 जून, 3 और 10 जुलाई, 2026 को मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलेगी. (ऐशबाग आगमन 00:50, बादशाहनगर आगमन 01:30).

09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल: 29 जून और 6 जुलाई, 2026 को मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर के रास्ते चलेगी. (बादशाहनगर आगमन 23:10, ऐशबाग आगमन 23:55).

19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस: जून और जुलाई की विभिन्न तिथियों (25, 26, 28, 30 जून; 2, 3, 5, 7, 9, 10 जुलाई) को मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर के रास्ते चलेगी.

19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस: 24, 27, 29 जून और 1, 4, 6, 8, 11 जुलाई, 2026 को मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर के रास्ते डाइवर्ट रहेगी.

11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (24 जून से 10 जुलाई) एवं 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (23 जून से 10 जुलाई): दोनों ट्रेनें लखनऊ स्टेशन के बजाय ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन होकर गुजरेंगी.

उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलने वाली ट्रेनें (24 जून से 13 सितंबर, 2026 तक)

ये ट्रेनें अपने नियमित मार्ग के बजाय उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर होकर चलाई जाएंगी.

15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस

15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस

15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस

15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस

15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस

15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस

15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस

15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस

14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस (जून से सितंबर के बीच निर्धारित तिथियों पर)

14524 अम्बाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस (जून से सितंबर के बीच निर्धारित तिथियों पर)

जुलाई से सितंबर के बीच बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग के रास्ते डाइवर्ट होने वाली ट्रेनें

नीचे दी गई ट्रेनें लखनऊ स्टेशन पर न रुककर ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशनों पर रुकेंगी.

19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस (28 जून से 13 सितंबर तक साप्ताहिक)

15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस एवं 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस

15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस एवं 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस

11080 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (11 जुलाई से 12 सितंबर तक)

12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस हमसफर (जुलाई से सितंबर के बीच निर्दिष्ट तिथियों पर)

12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस (11 जुलाई से 13 सितंबर तक)

19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस

22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस

12595 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर और 12597 गोरखपुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस

15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस और 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस

19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (10 जुलाई से 11 सितंबर के बीच)

11079 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस

15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस

19201 भावनगर-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस

15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस

19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस

15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन (Short Termination/Origination)

इस कार्य के कारण बनारस-लखनऊ रूट की एक प्रमुख ट्रेन के टर्मिनल में बदलाव किया गया है.

15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस (24 जून से 13 सितंबर, 2026 तक): यह ट्रेन मुख्य लखनऊ (उत्तर रेलवे) स्टेशन तक नहीं जाएगी. यह उतरेटिया स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त (Short Terminate) करेगी.

15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस (24 जून से 13 सितंबर, 2026 तक): यह ट्रेन मुख्य लखनऊ स्टेशन के बजाय उतरेटिया स्टेशन से ही बनकर बनारस के लिए रवाना (Short Originate) होगी.

यात्रियों के लिए सलाह: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे घर से निकलने से पहले NTES (National Train Enquiry System) ऐप या रेलवे हेल्पडेस्क 139 के जरिए अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन और उसके बदले हुए ठहराव की पुष्टि जरूर कर लें.