Bank Holiday In UP: मुहर्रम के दिन उत्तर प्रदेश में बैंकों के कामकाज को लेकर लोगों के बीच बड़ा सवाल उठ रहा है। इस मामले में RBI के कैलेंडर से यह साफ है कि मुहर्रम के अवसर पर यूपी में कल यानि 26 जून को बैंक बंद रहेंगे. यह अवकाश रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशा-निर्देशों के आधार पर निर्धारित किया गया है.
ADVERTISEMENT
26 जून को रहेगी मुहर्रम की छुट्टी
RBI के निर्देश के अनुसार इस वर्ष मुहर्रम की छुट्टी 26 जून को निर्धारित की गई है. इस दिन उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा. इस घोषणा के बाद बैंक ग्राहकों को अपनी जरूरी लेन-देन की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है.
वीकेंड के कारण 3 दिन का लंबा अवकाश
इस बार मुहर्रम की छुट्टी के साथ बैंक कर्मियों को लंबा वीकेंड भी मिलेगा. 26 जून (शुक्रवार) को छुट्टी के बाद 27 जून को अंतिम शनिवार की छुट्टी और 28 जून को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इस तरह बैंकिंग कर्मियों और ग्राहकों के लिए लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा. मुहर्रम की छुट्टी केवल 26 जून को ही लागू होगी और इसके बाद सामान्य बैंकिंग अवकाश के अनुसार सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
ADVERTISEMENT










