Special train list for UP Station: भारतीय रेलवे ने ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. गर्मियों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 5 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे (परिचालन अवधि) बढ़ाने का फैसला किया है. पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से चलने वाली ये ट्रेनें अब जुलाई के आखिर तक पटरियों पर दौड़ती रहेंगी. इससे उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी.
ADVERTISEMENT
जानिए कौन सी ट्रेन अब कब तक चलेगी
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र के मुताबिक, अहमदाबाद-पटना स्पेशल के फेरे बढ़ाने के साथ ही निम्नलिखित पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि विस्तार किया गया है.
उधना - मधुबनी - उधना स्पेशल (09151/09152)
यह ट्रेन कोटा, आगरा, प्रयागराज, डीडीयू (मुगलसराय), पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के रास्ते चलती है.
ट्रेन नंबर 09151 (उधना से मधुबनी): अब 31 जुलाई 2026 तक हर बुधवार और शुक्रवार को चलेगी.
ट्रेन नंबर 09152 (मधुबनी से उधना): अब 02 अगस्त 2026 तक हर शुक्रवार और रविवार को चलेगी.
उधना - हसनपुर रोड - उधना स्पेशल (09031/09032)
यह ट्रेन कोटा, आगरा, प्रयागराज, डीडीयू, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जा रही है.
ट्रेन नंबर 09031 (उधना से हसनपुर रोड): अब 26 जुलाई 2026 तक हर रविवार को चलेगी.
ट्रेन नंबर 09032 (हसनपुर रोड से उधना): अब 28 जुलाई 2026 तक हर मंगलवार को चलेगी.
डॉ. अम्बेडकर नगर - पटना - डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल (09343/09344)
यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू के रास्ते मध्य प्रदेश से बिहार को जोड़ती है.
ट्रेन नंबर 09343 (डॉ. अम्बेडकर नगर से पटना): अब 30 जुलाई 2026 तक हर गुरुवार को चलेगी.
ट्रेन नंबर 09344 (पटना से डॉ. अम्बेडकर नगर): अब 31 जुलाई 2026 तक हर शुक्रवार को चलेगी.
वलसाड - दानापुर - वलसाड स्पेशल (09025/09026)
गुजरात से बिहार के बीच भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू के रास्ते चलने वाली यह बेहद लोकप्रिय ट्रेन है.
ट्रेन नंबर 09025 (वलसाड से दानापुर): अब 27 जुलाई 2026 तक हर सोमवार को चलेगी.
ट्रेन नंबर 09026 (दानापुर से वलसाड): अब 28 जुलाई 2026 तक हर मंगलवार को चलेगी.
अहमदाबाद - पटना - अहमदाबाद स्पेशल (09447/09448) का एक और फेरा
यात्रियों की मांग पर इस ट्रेन को एक और अतिरिक्त फेरा देने का फैसला किया गया है.
ट्रेन नंबर 09447 (अहमदाबाद से पटना): अब यह स्पेशल ट्रेन 01 जुलाई 2026 को भी चलेगी.
ट्रेन नंबर 09448 (पटना से अहमदाबाद): अब यह स्पेशल ट्रेन 03 जुलाई 2026 को भी रवाना होगी.
ADVERTISEMENT










