Signs of Financial Growth: हमारे ज्योतिष शास्त्र में 'भृगु संहिता' को बहुत पुराना और सच्चा ग्रंथ माना गया है. इसे महर्षि भृगु ने लिखा था. इस ग्रंथ में एक बहुत दिलचस्प बात कही गई है की हमारे जीवन में जब भी कोई बड़ा बदलाव आने वाला होता है, चाहे वो अच्छा हो या बुरा, प्रकृति हमें उसके संकेत पहले से ही देने लगती है. अगर आप भी काफी समय से पैसों की तंगी, नौकरी में रुकावट या मानसिक तनाव से परेशान हैं तो हिम्मत मत हारिए. भृगु संहिता कहती है कि जब हमारे बुरे दिन खत्म होने वाले होते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली होती है तो हमारे आस-पास कुछ खास और शुभ चीजें होने लगती हैं. आइए जानते हैं उन 5 आसान संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि अब आपके 'अच्छे दिन' आने वाले हैं.
ADVERTISEMENT
पैसों की तंगी दूर होने के 5 बड़े संकेत
जब आपकी कुंडली के ग्रह ठीक होने लगते हैं और धन आने के रास्ते खुलते हैं तो आपको ये 5 बदलाव महसूस हो सकते हैं:
सपने में खास चीजों का दिखना
शास्त्रों में सपनों का गहरा मतलब होता है. अगर आपको रात में या सुबह-सुबह आंख खुलने से पहले बार-बार सपने में सोना (Gold), जलता हुआ दीपक, झाड़ू या सफेद सांप दिखाई दे तो खुश हो जाइए. यह इस बात का साफ इशारा है कि आपको बहुत जल्द कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ या कोई रुकी हुई प्रॉपर्टी मिलने वाली है.
घर के मेन गेट पर पक्षी का आना
घर का मुख्य दरवाजा (Main Gate) सबसे जरूरी हिस्सा होता है. अगर आपके मेन गेट या आंगन में अचानक कोई चिड़िया या पक्षी आकर अपना घोंसला बना ले तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है. इसके अलावा, घर में अचानक छिपकलियों का जोड़ा (दो छिपकलियां एक साथ) दिखना भी बताता है कि घर की गरीबी दूर होने का समय आ गया है.
बिना बात के मन खुश रहना
कई बार ऐसा होता है कि बिना किसी बड़ी वजह के भी हमारा मन अंदर से बहुत शांत, खुश और पॉजिटिव महसूस करने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो समझ लें कि आपकी कुंडली से खराब ग्रहों का असर खत्म हो रहा है और अच्छे ग्रह आपको शुभ फल देने वाले हैं.
घर में अचानक अच्छी खुशबू आना
यदि आपके पूजा घर में, तुलसी के पौधे के पास या घर के किसी भी हिस्से में बिना कोई रूम फ्रेशनर या अगरबत्ती जलाए भी एक हल्की और मीठी सी खुशबू आने लगे तो समझ लीजिए कि वहां मां लक्ष्मी का आगमन हो चुका है. यह संकेत है कि आपके घर का माहौल अब बिल्कुल शुद्ध और पॉजिटिव हो गया है.
अटका हुआ पैसा वापस मिलना और कर्ज कम होना
पैसों की स्थिति सुधरने का सबसे सीधा संकेत यही है कि आपका बरसों से फंसा हुआ पैसा अचानक वापस मिल जाए. या फिर अगर आपका पुराना कर्ज धीरे-धीरे उतरने लगा है और कमाई के नए साधन बनने लगे हैं, तो यह पक्का इशारा है कि अब आपके तंगी के दिन खत्म हो रहे हैं.
इन संकेतों का पूरा फायदा उठाने के लिए करें ये 4 आसान उपाय
भृगु संहिता में केवल इशारे ही नहीं बताए गए, बल्कि यह भी बताया गया है कि मां लक्ष्मी की इस कृपा को हमेशा के लिए अपने घर में कैसे रोका जाए. इसके लिए ये आसान उपाय करें:
मेन गेट को रखें एकदम साफ: जिस घर में साफ-सफाई होती है, वहां लक्ष्मी जी खुद चली आती हैं. इसलिए अपने घर के मुख्य दरवाजे को हमेशा साफ रखें और शाम के समय वहां एक दीपक जरूर जलाएं.
शुक्रवार को करें छोटा सा दान: धन और सुख के देवता 'शुक्र ग्रह' को माना जाता है. शुक्रवार के दिन अपनी इच्छा के अनुसार किसी जरूरतमंद को सफेद चीजें जैसे-दूध, चीनी, चावल या सफेद कपड़े का दान करें. इससे पैसों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं.
ईशान कोण (North-East) को खाली रखें: घर की उत्तर-पूर्व दिशा को 'ईशान कोण' कहते हैं, यह देवताओं की जगह होती है. इस कोने को हमेशा खाली, हल्का और साफ रखें. यहाँ कभी भी कूड़ा या भारी सामान न रखें.
इस आसान मंत्र का जाप करें: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोज पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करें:
"ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः"
यह मंत्र पैसों की तंगी को बहुत तेजी से दूर करता है और घर में सुख-शांति लाता है.
प्रकृति के ये संकेत हमें भरोसा दिलाते हैं कि हमारा बुरा वक्त अब खत्म होने वाला है. बस आपको पूरी लगन से अपना काम करते रहना है और इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है.
ADVERTISEMENT










