UP Weather Today: यूपी में आज इन-इन जिलों में होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

यूपी तक

• 07:00 AM • 20 Sep 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज 20 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है. IMD के अनुसार पश्चिमी यूपी में आज चटक धूप निकलने की संभावना है. तो वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज 20 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है. IMD के अनुसार पश्चिमी यूपी में आज चटक धूप निकलने की संभावना है. इसके साथ ही आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. तो वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज के लिए पूरे प्रदेश में किसी भी तरह कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में उमस और गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है, क्योंकि दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी में मौसम रहेगा साफ

20 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को बारिश से पूरी तरह राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, पश्चिमी यूपी के पूरे संभाग में मौसम बिल्कुल शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान इलाके में किसी भी तरह की बारिश या गरज-चमक का कोई भी अनुमान नहीं जताया गया है. 

पूर्वी यूपी में बारिश की फुहारें

पश्चिमी यूपी के बिल्कुल उलट, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज मौसम के थोड़े नर्म रहने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी के संभाग में कहीं-कहीं पर गरज और चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है.

इन छह जिलों में होगी बारिश

आज पूर्वी यूपी के जिन जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है, उनकी सूची भी जारी की गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आज प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, चंदौली और सोनभद्र में बारिश की हल्की फुहारें गिर सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: UP Weather: कल यूपी के इन 13 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी