मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए एसबीआई में निकली बड़ी भर्ती, 93960 रुपये तक की सैलरी वाली इस जॉब के लिए ऐसे करें अप्लाई!
SBI BMO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के 35 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में MBBS और अनुभवी डॉक्टर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

SBI BMO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अनुभवी डॉक्टरों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. बैंक ने हाल ही में बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित एसबीआई के सर्किलों में कुल 35 खाली पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य चिकित्सा पेशेवर इस नौकरी के लिए ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए 14 जुलाई 2026 तक का समय है.