दिल्ली-NCR में घर-दुकान बनाने के लिए मिल रही है जमीन, गाजियाबाद के पॉश इलाकों में भी प्लॉट्स की नीलामी करेगा GDA

दिल्ली-एनसीआर में जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने कमर्शियल, रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल, ग्रुप हाउसिंग, स्कूल और हॉस्पिटल समेत कई श्रेणियों के प्लॉट की नीलामी की घोषणा की है.

UP Tak

आयशा शेख़

• 12:47 PM • 29 Jun 2026

follow google news

Delhi-NCR Plots: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में अपने सपनों का घर बनाने, नया बिजनेस शुरू करने या फिर किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आ गया है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) शहर के कई प्रमुख इलाकों में अलग-अलग कैटेगिरी के प्लॉट्स की एक बड़ी नीलामी करने जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

इस मेगा ऑक्शन के तहत आप इंडस्ट्रियल, कमर्शियल, रेजिडेंशियल, ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, हॉस्पिटल और कम्युनिटी सेंटर के लिए प्लॉट खरीद सकते हैं. GDA की इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 13 जुलाई 2026 तक चलेगी. इसके बाद 17 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से खुली नीलामी की जाएगी.

किन योजनाओं में उपलब्ध हैं भूखंड?

GDA ने मधुबन बापूधाम, कोयल एन्क्लेव, इंदिरापुरम, इंदिरापुरम विस्तार, वैशाली, कौशांबी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर, यू.पी. बॉर्डर पॉकेट-ए समेत कई योजनाओं में विभिन्न श्रेणी के भूखंड नीलामी के लिए उपलब्ध कराए हैं.

इसके अलावा प्रस्तावित शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों के लिए भी भूखंड रखे गए हैं. इनमें प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हेल्थ सेंटर और अस्पताल के लिए भूखंड शामिल हैं. वहीं ब्रज विहार MIG/HIG क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र के संचालन के लिए भी एक संपत्ति नीलामी में रखी गई है.

किन-किन इलाकों में मिल रहे हैं कौन से प्लॉट?

A. सामान्य भूखंड 

  • इंदिरापुरम न्यायखंड-1: 27 कमर्शियल (व्यावसायिक) प्लॉट
  • इंदिरापुरम विस्तार (ब्लॉक-ए और बी): 24 आवासीय और 2 व्यावसायिक प्लॉट
  • मधुबन बापूधाम योजना: 2 औद्योगिक (इंडस्ट्रियल) प्लॉट
  • कोयल एन्क्लेव योजना: 2 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट
  • इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट-एच: 3 व्यावसायिक प्लॉट
  • कौशांबी योजना: 1 व्यावसायिक प्लॉट
  • कर्पूरीपुरम योजना: 1 होटल और 1 ओल्ड एज होम प्लॉट
  • अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर: 9 व्यावसायिक प्लॉट
  • यू.पी. बॉर्डर पॉकेट-ए: 4 दुकान प्लॉट

इसके अलावा वैशाली सेक्टर-3 और 6, इंदिरापुरम के शक्तिखंड और ज्ञानखंड में भी दुकान, क्योस्क और कम्युनिटी सेंटर के विकल्प मौजूद हैं.

B. स्कूल और मेडिकल संस्थान के लिए प्लॉट

  • कोयल एन्क्लेव: 2 प्राइमरी/नर्सरी स्कूल, 1 हायर सेकेंडरी स्कूल और 1 हेल्थ सेंटर के प्लॉट.
  • इंदिरापुरम न्यायखंड-1: 1 हॉस्पिटल प्लॉट.
  • वैशाली सेक्टर-3: 1 हेल्थ सेंटर प्लॉट.
  • कौशांबी योजना: 1 प्राइमरी स्कूल प्लॉट.

C. कम्युनिटी सेंटर (लीज़/अनुबंध पर)

  • ब्रज विहार MIG/HIG के बीच स्थित सामुदायिक केंद्र.

GDA के मुताबिक इन संपत्तियों की संख्या अभी अनुमानित है, जिसमें जरूरत के हिसाब से बदलाव  भी हो सकता है.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

GDA के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू होकर 13 जुलाई 2026 तक चलेगी. इसके बाद 17 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से नीलामी आयोजित की जाएगी. नीलामी का आयोजन हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में होगा.

जरूरी तारीखें और नीलामी की जगह

  • आवेदन करने की तारीख: 27.06.2026 से 13.07.2026 तक
  • नीलामी की तारीख: 17.07.2026 (शुक्रवार)
  • नीलामी का समय: सुबह 11:00 बजे से
  • नीलामी की जगह: हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद

आवेदन कैसे करें? 

  1. ऑनलाइन माध्यम: सीधे GDA की ऑफिशियल वेबसाइट www.gdaghaziabad.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  2. ऑफलाइन माध्यम: इसके लिए आपको HDFC Bank Ltd. की मुख्य शाखा, RDC राजनगर, गाजियाबाद जाना होगा. वहां निर्धारित शुल्क जमा करके आप आवेदन पुस्तिका प्राप्त कर सकते हैं और वहीं जमा भी कर सकते हैं.

मदद के लिए GDA के हेल्पलाइन नंबर्स

अगर आपको आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.