UP Tak Ground Report: राम मंदिर में नौकरी मिलते ही आरोपी लवकुश ने पत्नी के नाम खरीदा प्लॉट, ₹8.80 लाख की जमीन की कीमत अब ₹25 लाख!

मयंक शुक्ला

• 04:02 PM • 29 Jun 2026

Ram Mandir Theft Case Ground Report: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा पर बड़ा खुलासा. यूपी Tak की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि नौकरी लगते ही उसने सोहावल में पत्नी सुप्रिया के नाम ₹8.80 लाख का प्लॉट खरीदा, जहां अब ₹25 लाख का आलीशान मकान बन रहा है.

UP Tak Ground Report

UP Tak Ground Report

Google CTA

Ram Mandir Theft Case Ground Report: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की रकम से बेशकीमती प्रॉपर्टी भी खरीदी थी. इसी कड़ी में यूपी Tak की टीम इस मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के उस गुप्त ठिकाने और मकान पर पहुंची, जिसे उसने राम मंदिर में नौकरी मिलने के बाद अपनी पत्नी के नाम पर खरीदा था.

यह भी पढ़ें...
तस्वीर में आरोपी लवकुश

दस्तावेजों से बड़ा खुलासा- ₹8.80 लाख में ली जमीन, आज कीमत ₹25 लाख

यूपी Tak ने अयोध्या की सोहावल तहसील के उन आधिकारिक सरकारी दस्तावेजों को हासिल कर लिया है, जो लवकुश मिश्रा के प्रॉपर्टी साम्राज्य की गवाही दे रहे हैं. दस्तावेजों के मुताबिक, अयोध्या-लखनऊ हाईवे किनारे स्थित बनबीरपुर गांव (मंगसी परगना, तहसील सोहावल) के इलाके में यह जमीन मौजूद है. इस प्लॉट को लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा (निवासी मीनापुर भगोली, तहसील रुदौली, जिला अयोध्या) के नाम पर कमल स्वरूप सिंह से ₹8,80,000 (आठ लाख अस्सी हजार रुपये) में खरीदा गया था. आज बाजार में इस जमीन और बन रहे मकान की कीमत करीब ₹25 लाख आंकी जा रही है. सोहावल तहसील के रिकॉर्ड के अनुसार, इस जमीन का दाखिल-खारिज इसी साल 6 मार्च 2026 को हुआ है.

लवकुश का मकान

चोरी का मामला खुलते ही मजदूर भागे, परिवार गायब

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान मौके पर इस आलीशान बन रहे मकान का काम पूरी तरह ठप मिला. लवकुश मिश्रा की तस्वीर देखकर पड़ोस में रहने वाले राजकुमार पांडे ने उसकी शिनाख्त की. राजकुमार पांडे ने बताया, "यह वही लवकुश मिश्रा है जिसका यह मकान बन रहा है. बीते फरवरी महीने में इस मकान का निर्माण काम शुरू हुआ था. दो दिन पहले तक यहां लेबर लगातार काम कर रही थी. लेकिन जैसे ही राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला मीडिया में सामने आया, उसके बाद से लवकुश का परिवार यहां दिखाई नहीं पड़ रहा है और रविवार से मकान में काम करने वाले मजदूर भी काम छोड़कर चले गए हैं."

ये भी पढ़ें: 'बाहर से भी लाए तो...', राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे अयोध्या के वकील, चंपत राय को 3 दिन का अल्टीमेटम