UP Weather: 13 अगस्त को यूपी के इन 40+ जिलों में बारिश का अलर्ट, लखनऊ, बनारस से प्रयागराज तक छाएंगे बादल!

आयशा शेख़

• 07:00 AM • 13 Aug 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 13 अगस्त को मानसून फिर सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 13 अगस्त को मौसम का मिजाज फिर बदलता नजर आएगा. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है. 

यह भी पढ़ें...

हालांकि, 13 अगस्त का सबसे बड़ा अपडेट पूर्वी यूपी के लिए है. मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि पश्चिमी यूपी के लिए इस दिन कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.

पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. ऐसे में पूर्वी यूपी के लोगों को मौसम पर नजर रखने की सलाह रहेगी.

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम पूरी तरह सूखा नहीं रहेगा. यहां अलग-अलग जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन 13 अगस्त के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

किन-किन जिलों में होगी बारिश? 

13 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखनऊ और बाराबंकी में बारिश की संभावना है. 

वहीं पूर्वी यूपी में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, अमेठी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा बुंदेलखंड के झांसी, महोबा और ललितपुर में भी बारिश के आसार हैं.

आगे और बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

13 अगस्त के बाद बारिश का दायरा बढ़ता दिख रहा है. 14 अगस्त को पूर्वी यूपी में कई जगहों पर और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. 15 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने 14 से 17 अगस्त तक दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना भी जताई है. यानी आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता और बढ़ सकती है.