क्या वो वीडियो सच में अतीक के बेटे आबान के एक्सीडेंट का है? आ गया पुलिस का जवाब

यूपी तक

• 01:58 PM • 12 Aug 2026

अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत से जुड़े हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. झांसी पुलिस ने अभी वीडियो की पुष्टि नहीं की है और इसकी ऑथेंटिसिटी व स्रोत की जांच की जा रही है.

UP Tak
Google CTA

Abaan Ahmed Accident Video: हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो उसी सड़क हादसे का है, जिसमें अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हुई थी. वीडियो में एक सफेद कार तेज रफ्तार में हाईवे पर जाती दिख रही है. अब इस वीडियो पर पुलिस का जवाब आ गया है. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने वीडियो को लेकर क्या कहा?

वायरल वीडियो पर पुलिस ने लोगों से जल्दबाजी में इसे शेयर या प्रसारित नहीं करने की अपील की है. पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ सुनील शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो हाल ही में हुए (अबान अहमद) हादसे से संबंधित बताया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देश पर वीडियो की ऑथेंटिसिटी और उसके स्रोत की जांच कराई जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच और पुष्टि के बाद ही वीडियो को शेयर किया जाए.

पुलिस के जवाब से साफ होता है कि फिलहाल वीडियो को अबान अहमद के हादसे का बताना सिर्फ एक दावा है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इसकी सच्चाई साफ होगी.

हाई स्पीड में ओवरटेक, फिर डिवाइडर से टक्कर

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार तेज रफ्तार में चल रही है और कुछ सेकंड बाद  बगल से गुजर रही दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करती है और लेन बदल देती है. इसके तुरंत बाद कार डिवाइडर से टकराती नजर आती है. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आता है.

हादसे में अबान और सोनू की हुई थी मौत

6 अगस्त को हुए हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौत हुई थी. हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए थे. अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था. इसी दौरान झांसी हाईवे पर कार हादसे का शिकार हो गई थी.

हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और एयरबैग भी खुल गए थे.