UP School Closed News: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारियों ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं. मौसम की स्थिति के अनुसार स्कूल बंद रखने की अवधि और कक्षाओं की सीमा अलग-अलग तय की गई है. प्रयागराज, अयोध्या, बाराबंकी, बरेली, एटा, हापुड़, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, गोंडा समेत कई जिलों में 26 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे. वहीं कुछ जिलों में 27 सितंबर को भी अवकाश रहेगा.
ADVERTISEMENT
प्रयागराज-अयोध्या में 12वीं तक छुट्टी
प्रयागराज में मौसम को लेकर जारी एडवाइजरी के तहत प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. अयोध्या में भारी बारिश के रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. बाराबंकी में 26 और 27 सितंबर दोनों दिन कक्षा 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है.
बरेली समेत इन जिलों में भी बंद रहेंगे स्कूल
बरेली, एटा, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत और गोंडा में 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. एटा में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक और बिजनौर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. अम्बेडकरनगर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है.
इन जिलों में कक्षा 8 तक स्कूल बंद
उन्नाव, हरदोई, फतेहपुर, मिर्जापुर, बांदा और चित्रकूट में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे. चित्रकूट में जिलाधिकारी ने भारी बारिश को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं. कानपुर देहात में भी 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे.
कौशाम्बी, मैनपुरी और हमीरपुर में भी छुट्टी
कौशाम्बी में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा. मैनपुरी में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए कक्षा 12 तक शिक्षण कार्य स्थगित किया गया है. हमीरपुर में अत्यधिक बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है.
काशी-भदोही में शिक्षक जाएंगे स्कूल
काशी में 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. भदोही में भी कक्षा 12 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा. हालांकि शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे. यानी विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.
ADVERTISEMENT











