Kanpur Central New Train: भारतीय रेलवे ने कानपुर से दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों को एक नई दैनिक ट्रेन की सौगात दी है. ट्रेन नंबर 14153/14154 (कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (टी)-कानपुर सेंट्रल) कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच प्रतिदिन चलेगी. खास बात यह है कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रात के समय अपना सफर करेगी, जिससे यात्रियों को रात में यात्रा करने में सुविधा और एक नया विकल्प मिल जाएगा.
ADVERTISEMENT
कानपुर से यह ट्रेन रात में 8 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी. आनंद विहार से वापसी में ट्रेन रात में 11:25 बजे चलेगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार
ट्रेन नंबर 14153 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (टी) मेल कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
इस तरह कानपुर से आनंद विहार तक पहुंचने में यह ट्रेन कुल 8 घंटे 10 मिनट का समय लेगी.
आनंद विहार से कानपुर सेंट्रल का समय
रवाना: ट्रेन नंबर 14154 आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल के लिए रात में 11 बजकर 25 मिनट पर चलेगी.
पहुंचने का समय: यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर अगले दिन सुबह 7 बजकर 25 मिनट पहुंचेगी.
रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी
यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले आठ अहम स्टेशनों पर रुकेगी. कानपुर और दिल्ली के बीच यह ट्रेन फाफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी. इससे इन इलाकों के लोगों को भी काफी फायदा होगा.
8 घंटे में पूरा होगा सफर
कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच की कुल दूरी 428 किलोमीटर है. कानपुर से दिल्ली जाते समय इस ट्रेन को अपना सफर पूरा करने में 8 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा. वहीं, वापसी यानी आनंद विहार से कानपुर आते समय यह सफर ठीक 8 घंटे में पूरा हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: यूपी को मिली नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की सौगात, इन बड़े शहरों से होकर गुजरेगी
ADVERTISEMENT











