अतीक के बेटे अबान के झांसी हादसे का वीडियो सामने आने का दावा, देखें कैसे डिवाइडर से टकराई थी कार

अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत से जुड़े झांसी हादसे का वीडियो सामने आया है. दावा है कि वीडियो में वही कार दिख रही है. पुलिस वीडियो की जांच कर रही है.

Aban Ahmed accident video

Aban Ahmed accident video

Google CTA

झांसी से एक हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि यह वही हादसा है, जिसमें अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हुई थी. वीडियो में एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में हाईवे पर जाती दिखाई दे रही है. इसके बाद कार दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए लेन बदलती है और डिवाइडर से टकरा जाती है.

यह भी पढ़ें...

हाई स्पीड में ओवरटेक करते हुए डिवाइडर से टकराई कार

बता दें कि यह वीडियो दूसरी कार के डैश कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है. दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रही सफेद कार वही है, जिसमें अबान अहमद सवार था. वीडियो में कार तेज रफ्तार में हाईवे पर चलती दिखाई देती है. इसी दौरान कार बगल में चल रही एक गाड़ी को ओवरटेक करती है और लेन बदलती है. लेन बदलने के बाद कार बाईं तरफ मुड़ती है और अचानक डिवाइडर से टकरा जाती है.

दावा किया जा रहा है कि तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के बाद कार बेकाबू हो गई और चालक के लिए उसे संभालना मुश्किल हो गया. इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई.

हादसे में अबान और सोनू की मौत

हादसा इतना भयानक था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार के एयरबैग भी खुल गए थे. हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके साथे सोनू की मौत हुई थी. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

6 अगस्त को हुआ था हादसा

6 अगस्त को अबान अहमद प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था. इसी दौरान झांसी हाईवे पर उसकी कार हादसे का शिकार हुई थी. 

वीडियो की पुलिस कर रही जांच

हालांकि, वीडियो को लेकर किए जा रहे दावों की अभी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस की ओर से कहा गया है कि वीडियो की जांच की जा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सामने आया वीडियो वास्तव में अबान अहमद के साथ हुए हादसे का ही है या नहीं.

यहां देखें वीडियो