यूपी में कल बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट? मौसम विभाग ने बताया बरसात वाले जिलों का नाम

यूपी तक

• 05:00 PM • 28 Sep 2026

UP Weather: 29 सितंबर को यूपी में भारी बारिश से राहत मिलेगी. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन राज्य में कोई भारी अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद कल 29 सितंबर को मौसम सूखा रहने वाला है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कर राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कुछ-कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है. अच्छी बात यह है कि कल के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग की तरफ से कोई भी भारी अलर्ट जारी नहीं किया गया है. तो वहीं, बारिश थमने के साथ ही राज्य का अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ने वाला है, जिससे लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी में मौसम रहेगा सामान्य

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी बारिश से पूरी तरह राहत मिलेगी. कल पश्चिमी यूपी के लिए कोई भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, इस इलाके में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई गई है.

पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश के आसार

पूर्वी उत्तर प्रदेश का हाल भी लगभग पश्चिमी यूपी जैसा ही रहने वाला है. 29 सितंबर को पूर्वी यूपी के लिए भी मौसम विभाग ने कोई भारी चेतावनी (अलर्ट) जारी नहीं की है. इस दौरान पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल यूपी के कई जिलों में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में रामपुर, बरेली, पीलीभीत,   शाहजहांपुर, लखीमपुर, खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़,   जौनपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर शामिल है.

बढ़ेगा तापमान, फिर सताएगी गर्मी

बारिश कम होते ही अब राज्य में फिर से गर्मी का दौर लौटने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके साथ ही, रात के न्यूनतम तापमान में भी अगले 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिलेगी.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

आने वाले दिनों में मौसम साफ और सुखा रहने के आसार है. 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद 1 अक्टूबर, 2 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम एकदम साफ और सूखा रहने की संभावना है. इन दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं.